Sat. Sep 5th, 2026

जब सारी कोशिशें हुई नाकाम तो आरोप लगाने पर हुआ उतारू

लहार 05 फरवरी। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव के द्वारा लगातार अवैध खनन परिवहन पर कार्यवाहियों की गई है विगत यदि 6 माह की कार्रवाइयों को देखा जाए तो एसडीएम लहार के द्वारा लगभग तीन दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का राजस्व शासन को दिलवाया गया लगभग 150 ट्रॉली अवैध रेत को भरवा कर स्वयं के जोखिम पर रेस्ट हाउसों में सुपरूदगी में रखवाया

👉काम में लापरवाही वरतना पटवारियों को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने किया दो पटवारियों को निलंबित

यह सब देखते हुए जब भू माफिया के द्वारा अपनी सारी ताकत लगा ली गई कि कैसे भी करके एसडीएम को रोका जाए यहां तक की एसडीएम की गाड़ी यदि रेस्ट हाउस से निकलती थी या ऑफिस से निकलती थी तो भू माफिया के द्वारा ऐसा जाल बिछाया गया कि तत्काल संदेश सर्कुलेट कर दिया जाता था कि एसडीएम किस ओर जा रहे हैं

एक ऐसा ऑफिसर जिसने 26 जनवरी तक को नहीं छोड़ा माफिया को

यहां बताना होगा कि एसडीएम लहार अपनी जबरदस्त कार्य शैली के लिए जाने जाते हैं जिन्होंने न ही केवल भूमिया बल्कि अवैध आरा मशीनों, स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने, सामुदायिक पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी भवनों, स्कूलों पर हुए अतिक्रमणों को हटाने, चरनोई की भूमियों पर से बरसों से जमे हुए अतिक्रमणों को हटाने का कार्य किया, खाद की अवैध कालाबाजारी को बंद करते हुए निर्वाध खाद का वितरण करवाया जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार रहते हुए प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण एवं विभिन्न प्रकार के भुगतानों की प्रभावी समीक्षा करते हुए अपनी कार्रवाइयों को लगातार अंजाम दे रहे हैं।

👉पति के द्वारा प्रताड़ित महिला ने लगाई प्रशासन से न्याय की गुहार

लहार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध रेत का उत्खनन एवं परिवहन होता रहा है जिस पर प्रभावी अंकुश लगाने में एसडीएम सफल हुए जिस से खनन माफिया की कमर लगभग पूरी तरह टूट चुकी थी विभिन्न प्रलोभनों दबाव के बाद जब उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आया तब उन्होंने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए मनगढ़ंत एवं निराधार वसूली की बातें फैलाना प्रारंभ कर दी,लहार एसडीएम विजय यादव ने पीपुल्स समाचार को बताया कि कार्यवाईया लगातार जारी रहेगी मेरे द्वारा अभी तक लगभग आधा सैकड़ा वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी

यह भी पढ़ें:-

👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *