Sat. Apr 18th, 2026

लहार थाना प्रभारी ने किया मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था बायरल

लहार 18 अक्टूबर। लहार कस्बे में सास, ससुर एवं जेठ के द्वारा कोर्ट के आदेश की अहेलना करते हुए बहू के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया। आपको बता दें कि लहार एडीजे कोर्ट में चल रहे एक केस में न्यायालय ने धारा 9 के तहत बहु को साथ में रखने का आदेश दिया था लेकिन दिनांक 17/10/24 को शाम के साम सास, ससुर एवं जेठ के द्वारा बहू के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया था। जिसकी शिकायत फरियादिया के द्वारा संबंध थाने लहार में की गई। फरियादिया निशा शाक्य पति गजेंद्र शाक्य की शिकायत पर थाना प्रभारी लहार के द्वारा सास सावित्री , ससुर देव सिंह, जेठ नरेंद्र के विरुद्ध धारा 296, 115(2),351(2),3(5) के तहत दिनांक 17/10/24 को अपराध क्रमांक 234/24 पंजीबद्ध किया गया,उक्त मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित हुआ था मामले की गंभीरता को देखते हुए लहार पुलिस द्वारा आरोपियों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़ें

👉भीम आर्मी के संभागीय संयोजक को मारी गोली

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *