मुरैना:- 02 मई चंबल संभाग में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लक्ष्य से अधिक बहनों का पंजीयन हुआ है। संभाग में 6 लाख 12 हजार 33 बहनों का पंजीयन होना था,

जिसकी तुलना में 7 लाख 9 हजार 662 बहनों का पंजीयन हुआ, जो लक्ष्य से 97 हजार 529 बहनें अधिक है। लक्ष्य के अनुसार 116 प्रतिशत की उपलब्धी हासिल की है।
ग्वालियर-चंबल संभाग के कमिश्नर श्री दीपक सिंह ने बताया कि लाड़ली बहना योजना की प्रगति चंबल संभाग के तीनों जिलों में बेहतर हुई है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रजिस्ट्रेशन हुये बहनों की सूची ग्राम पंचायत भवन के नोटिस बोर्ड पर एवं शहरी क्षेत्र में नगरीय निकायों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाये।
मुरैना जिले में 2 लाख 76 हजार 173 बहनों के पंजीयन लक्ष्य की तुलना में 3 लाख 29 हजार 646 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुये है, जो 119 प्रतिशत की उपलब्धी है। 2 लाख 51 हजार 725 बहनों के आधार बैंक खातों से लिंक किये गये है।
2 लाख 46 हजार 600 बहनों के खाते डीबीटी हो गये है। भिण्ड जिले में 2 लाख 39 हजार 232 बहनों का अनुमानित पंजीयन लक्ष्य निर्धारित किया गया था,
जिसकी तुलना में 2 लाख 71 हजार 671 बहनों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर 114 प्रतिशत की उपलब्धी हासिल की है।
योजना के तहत 1 लाख 92 हजार 250 बहनों के आधार बैंक खातों से लिंक किये गये है।
1 लाख 88 हजार 368 बहनों के खाते डीबीटी हो गये है। श्योपुर जिले में 96 हजार 628 बहनों के रजिस्ट्रेशन लक्ष्य की तुलना में 1 लाख 8 हजार 345 बहनों के ऑनलनाइन पंजीयन किये गये है
, जो 112 प्रतिशत की उपलब्धी है। योजना के तहत 84 हजार 3 बहनों के आधार उनके खातों से लिंक हुये है। 82 हजार 724 बहनों के खाते डीबीटी हो चुके है।
