Sat. Apr 18th, 2026

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत 2 लोग घायल 

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत 2 लोग घायल 

मुरैना में बड़ा सड़क हादसा जहां 1 युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है मृतक युवक की शादी 10 मई को हुई थी, जिसके बाद वह मंडप झांकने की रस्म के लिए ससुराल जा रहा था, उसी समय ये हादसा हो गया. युवक अपनी पत्नी और जीजा के साथ ससुराल मेहटोली – बानमौर के लिए निकला था, जहां ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी और जीजा घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे- 44 पर घिरौना मंदिर के पास का है, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के अनुसार, राजस्थान के धौलपुर जिले के मड़ा सैंपऊ में 21 वर्षीय राहुल पुत्र टिल्लू बाल्मीक की बानमोर क्षेत्र के बड़ापुरा महटौली गांव की कल्लो बाल्मीक के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद होने वाली मंडप झांकने की रस्म को निभाने के लिए राहुल सोमवार को पत्नी कल्लो और जीजा बृजेश के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ापुरा महटौली जाने के लिए निकला था. तीनों बाइक से जब नेशनल हाइवे-44 पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घिरौना मंदिर के सामने से गजर रहे थे. तभी एक टक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी.. टक्कर इतनी जबरदस्त थी युवक की घटना पर ही मौत हो गई

यह भी पढ़ें:-

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न , उपलब्ध संसाधनों में बेहतरीन करें काम:-श्री विवेक कुमार

लहार अनुभाग में दबंग रेत माफियाओं का दबदबा, किसानों की कृषि भूमि से बंदूक की नोक पर किया जा रहा है रेत का उत्खनन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *