गुवाहाटी :-पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट 20 -20 के 8वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 198 रन का टारगेट सेट किया।

पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 34 बॉल पर 60 रन बनाते हुए अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक बनाया,
जबकि शिखर धवन ने 56 बॉल परनाबाद 86 रन बनाते हुए लीग में अपनी 48वीं फिफ्टी जमाई। जितेश शर्मा ने 27 रन का योगदान दिया। 10वें ओवर की चौथी बॉल पर जेसल होल्डर ने प्रभसिमरन को बटलर के हाथों कैच कराया।
16वें ओवर की चौथी बॉल पर चहल ने जितेश शर्मा को रियान पराग के हाथों कैच कराया। ट्रेंट बोल्ट ने 17वें ओवर की पहली बॉल पर सिंकदर रजा को बोल्ड कर दिया। 20वें ओवर की चौथी बॉल पर जोस बटलर ने शाहरुख का कैच पकड़ा। होल्डर को दूसरा विकेट मिला।

