सिंधिया ने केंद्रीय रेल मंत्री को कार्यवाही हेतु भेजा
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना 27 मार्च। कैलारस भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सिंधिया, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, भारत सरकार को दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात कर मैमू ट्रेन का संचालन कैलारस से सबलगढ तक कराने के सम्बन्ध में सादर निवेदन पत्र सोपा। उन्होंने बताया कि मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) रेल्वे लखनऊ द्वारा अंतिम निरीक्षण कैलारस से सबलगढ तक किया जा चुका है।
👉स्वर्णकार समाज ने सतीश सोनी को सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष
भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला ने सिंधिया से,उपरोक्त विषयांन्तर्गत सादर निवेदन है कि, सिंधिया परिवार के पूर्वजों द्वारा ग्वालियर से श्योपुर नैरोगेज ट्रेन का संचालन जनता की सुविधा हेतु प्रारम्भ किया था।कैलाशवासी श्रीमंत माधवराज सिंधिया जी एवं श्रीमंत महाराज साहब आपके प्रयासों से क्षेत्र की जनता के हित में ग्वालियर से श्योपुर के नैरोगेज ट्रेक का ब्रॉडगेज मे परिवर्तन हुआ है।उपरोक्त ब्रॉडगेज ट्रेक पर वर्तमान में मैमू ट्रेन ग्वालियर से कैलारस तक संचालित है।
👉पत्रकार हैं लोकतंत्र के सच्चे सैनानी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जौरा से कैलारस तक मैमू ट्रेन का संचालन 06 अक्टूबर 2024 को श्रीमंत महाराज साहब आपके द्वारा हरी झंण्डी दिखाकर किया गया था।
21-22 मार्च 2025 को कैलारस सबलगढ के बीच मुख्य सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) रेल्वे लखनऊ द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है।
अतः परम श्रद्धेय श्रीमंत महाराज साहब, से सादर निवेदन है कि, कैलारस से सबलगढ तक मैमू ट्रेन को जनता के हित में प्रारम्भ कराने की कृपा करें।
👉अंबाह के साढू पुरा पर भीषण सड़क हादसे ,बाइक सवार छात्र की मौके पर हुई मौत
उक्त पत्र पर श्रीमत सिंधिया जी ने पत्र क्रमांक 1190 के द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर मेमू ट्रेन का संचालन सबलगढ़ तक किए जाने की कार्यवाही करने हेतु लिखा हे
उल्लेखनीय हे कि भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला द्वारा जौरा कैलारस सबलगढ़ क्षेत्र के लिए दर्जनों ब्रिज जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सिंधिया जी के आशीर्वाद से स्वीकृत कराए हे साथ ही छोटे छोटे स्टॉपेज, सर्विस रोड आदि भी स्वीकृत कराये हे जिससे आम जनता को काफी राहत मिली हे
यह भी पढ़ें:-
👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

