जिला अध्यक्ष ने कार्यालय पर मीटिंग कर सोपी सभी पदाधिकारीओ को जिम्मेदारी
भिण्ड 15 जनवरी। संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मऊ में होने वाली विशाल रैली को लेकर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने बुधवार को कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया।
बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू (इंदौर) में 27 जनवरी 2025 को जय बापू – जय भीम,जय संविधान को लेकर विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।इसी के सम्बंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कांग्रेस जिला कार्यालय बीटीआई रोड़ पर बैठक आयोजित की गई।
👉लहार के महुआ मोड पर हुआ भयानक एक्सीडेंट,बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
जिला अध्यक्ष मानसिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि महू में होने वाली विशाल रैली में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं विपक्ष दल के नेता राहुल गांधी सम्मलित होंगे जिसमें जिला भिण्ड से हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे,इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिमेदारी सौपी जाएगी।उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस जिला प्रभारी बैजनाथ सिंह कुशवाहा एवं सह प्रभारी संजय सिंह राठौर बैठके लेंगे।वही जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले की समस्त विधानसभाओ के लिए प्रभारी नियुक्ति किए जाएंगे,वह अपने जिम्मेदारी वाली विधानसभा क्षेत्र में वार्ड एवं पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को रैली में ज्यादा से ज्यादा पहुँचने के लिए संपर्क करेंगे।
👉सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम
बैठक में मुख्य रूप से शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,उपाध्यक्ष हरनारायण शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला सचिव चन्द्रभान सिंह राजावत, जिला सचिव राजवीर बघेल,पिछड़ा वर्ग स्टेट कोर्डिनेटर अरविंद सोनी, शहर महामंत्री जितेंद्र वर्मा,युवक कांग्रेस सुशील पचौरी,विकास कुशवाहा विक्की,गोलू नामदेव सेवादल,अमित कुशवाहा ,रामशंकर सिंह,रामबरन सिंह,अरविंद सिंह,रामबरन सिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-
👉सावधान! कहीं आप मिलावटी आटा तो नहीं खा रहे, जो बिगाड़ रहा आपका स्वास्थ्य
👉23 साल पहले आया था HMPV वायरस, अब मचा रहा तबाही
👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

