मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इन्दरगढ़- सेवढ़ा की बैठक संपन्न
एक अक्टूबर से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रारंभ होगा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान

रेखा कुशवाह/दतिया
इन्दरगढ़ 15 सितम्बर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के प्रदेशाध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया जी के कुशल मार्गदर्शन में संगठन विस्तार को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इन्दरगढ़- सेवढ़ा जिला इकाई दतिया की बैठक का आयोजन इलैक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री मनोज गोस्वामी जी की अध्यक्षता में किया गया बैठक के दौरान सदस्यों को बताया गया कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी के आदेशानुसार दिनांक 1 अक्टूबर से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सामूहिक सदस्यता प्रारंभ होगी इस हेतु सभी साथी गण पूरे मनोयोग से तैयार रहें तथा सदस्य संख्या को बढ़ाते हुए संगठन विस्तार में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। बैठक के उपरांत सभी साथियों ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए संगठन विस्तार की शपथ ली।

इस दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री मनोज गोस्वामी, श्री तत्वज्ञ सिंह सिसौदिया, श्री सुरेन्द्र गोस्वामी, जिलाध्यक्ष नितेन्द्र गोस्वामी, संतोष तिवारी,बरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र श्रीवास्तव, श्री शिवरमण सिंह राठौर, श्री रमाशंकर नगरिया ,श्री सुरेन्द्र शर्मा,श्री मारुति नंदन उपाध्याय,
श्री संतोष तिवारी, अनवर खान, कल्लू पंडित, रामप्रकाश गुप्ता, संजीव रिछारिया,राजकुमार कुशवाहा, राहुल शर्मा,इन्दरगढ़- सेवढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष मिश्रा, दिलीप यादव, आदित्य दांतरे,शायर अली, सुनील सैन,पवन दांतरे, धीरज कुचिया , प्रवीण श्रीवास्तव सहित श्रमजीवी पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

