Sat. Sep 5th, 2026

ओबीसी महासभा एवं कुशवाह समाज ने FIR दर्ज कराने दिया आवेदन

लहार 02 दिसम्बर। स्वामी आनंदस्वरूप के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओबीसी वर्ग में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके चलते ओबीसी महासभा एवं कुशवाहा समाज के द्वारा आनंद स्वरूप पर शासन एवं प्रशासन से FIR दर्ज करने की मांग की जा रही है। इसी के चलते आज ओबीसी महासभा द्वारा लहार थाने में आवेदन देकर तुरन्त एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई इस अवसर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नन्दराम बघेल, ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष एड.देवेंन्द्र सिंह कुशवाह,एड.गोपीलाल कुशवाह,जबर सिंह कुशवाह,विधानसभा अध्यक्ष सतेंद्र कुशवाह सहित ओबीसी महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी सम्मलित रहे।

ओबीसी महासभा ने दी चेतावनी:-

आपको बता दें कि स्वामी आनंद स्वरूप के द्वारा “महात्मा ज्योतिबा फुले” पर की गई टिप्पणी को लेकर ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाहा के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिए गए ज्ञापन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए मांग की गई है कि प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द आनंद स्वरूप पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज करें।अन्यथा की स्थिति में ओबीसी महासभा के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा

यह भी पढ़ें:-

👉अवैध हथियार के साथ ‘महंत’ की तस्वीर वायरल, ग्रामीणों ने जताई चिंता

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *