Sat. Sep 5th, 2026

राज्य स्तरीय शिविर से लौटी छात्रा ललिता सिकरवार का रा.से.यो. द्वारा पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला

                         वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो

कैलारस 23 अप्रैल। राज्य स्तरीय शिविर से लौटी शासकीय महाविद्यालय कैलारस कालेज की छात्रा ललिता सिकरवार का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार सोनी एवम कार्यक्रम अधिकारी श्री मति रुचि गुप्ता और समस्त स्टाफ के द्वारा स्वागत किया गया और भविष्य उज्ज्वल होने की सभी ने शुभकामनाए दी। ललिता सिकरवार को महाविद्यालय की रा.से.यो. इकाई की तरफ से पुरुस्कार भी दिया गया।

👉शिक्षकों के हितों के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने दिया डीईओ को अल्टीमेटम

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मुरैना शासकीय महाविद्यालय कैलारस की छात्रा ललिता सिकरवार का चयन राज्य स्तरीय शिविर के लिए किया गया था शिविर पूरा करके यह छात्रा महाविद्यालय लौट आई है इस छात्रा का चयन कार्यालय अधिकारी रुचि गुप्ता ने किया था यह कैंप 2 मार्च 2025 से 8 मार्च 2025 तक अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में नगर निगम पालिका परिषद मेला ग्राउंड अमरकंटक तहसील जिला अनूपपुर में आयोजित हुआ था शिविर के दौरान मध्य प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार ने राज्य शिविर के विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया था।और सभी को बधाई भी दी थी।

👉कैलारस शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया NSS इकाई द्वारा पोषण पखवाड़ा

प्राचार्य और कार्यक्रम अधिकारी ने ललिता के इस राष्ट्र के प्रति लगाव को सराहा तथा उनके माता पिता को भी शुभकामनाए जिन्होंने इतनी दूर अपनी बेटी को भेजा उनके इस सराहनीय अपनी बेटी के साथ देने के लिए भी उनका धन्यवाद। सभी महाविद्यालय स्टाफ और सभी स्वयं सेवी उपस्थिति थे!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *