Sat. Sep 5th, 2026

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के धर्म सिंह खजूरी हुए सेवानिवृत्त किया सम्मान 

धर्म सिंह ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दिए – पवन सिंह परिहार 

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

जौरा 05 मई। जौरा में विगत दिवस शासकीय माध्यमिक विद्यालय खजूरी मैं पदस्थ धर्म सिंह तोमर सहायक शिक्षक के सेवानिवृत होने पर भव्य शिक्षक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन डायवर्सन रोड गार्डन अंबाह में आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना एवं संत श्री 1008 की भी पूजा अर्चना धर्म सिंह तोमर द्वारा विधिवत रूप से एवं अतिथियों द्वारा की गई कार्यक्रम के मुख्यअतिथि संत श्री 1008 शिवानंद जी अवधूत, संत श्री 1008 रामरूपदास जी महाराज थे एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष मधुरिमा सिंह तोमर ,मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबरन सिंह सिकरवार, मध्य प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी श्यामवीर सिंह राठौड़ ,मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह परिहार एवं जिला सचिव रामअवतार सिंह सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह पोरसा थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य जीपी सिंह द्वारा की गई

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सहायक शिक्षक धर्म सिंह तोमर ने बुजुर्ग एवं समाजसेवियों, शिक्षकों का 100 से अधिक पीले अंग वस्त्र, एवं स्मृति चंद्र देकर सम्मानित किया मंच पर विराजमान सभी अतिथियों को कलश एवं भगवा वस्त्र एवं भगवान श्री राम के मंदिर का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सभी उपस्थित जन द्वारा धर्म सिंह तोमर सहायक शिक्षक को सॉल ,श्रीफल माल्यार्पण कर, साफा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह परिहार ने कहा कि धर्म सिंह तोमर ने बच्चों को स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार दिए उनका कार्यकाल बच्चों और शिक्षा जगत के लिए स्मरणीय रहेगा मैं उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना करता हूं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघके प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबरन सिंह सिकरवार ने धर्म सिंह तोमर शिक्षक के कार्यों की सराहना की एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं BRC राम अवतार सिंह सिकरवार ने कहा के धर्म सिंह तोमर एक कर्मठ एवं बच्चों को समर्पित भाव से शिक्षा देने वाले शिक्षक हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत श्री 1008 शिवानंद जी अवधूत,संत श्री 1008 रामरूप दास जी महाराज ने कहा कि धर्म सिंह तोमर ने बच्चों को समर्पित भाव से शिक्षा प्रदान की एवं आप एक आदर्श शिक्षक हे इन्होंने बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनको एक दिशा प्रदान की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे

शासकीय आदर्श कॉलेज अंबाह के प्राचार्य डॉ जीपी सिंह ने कहा कि शिक्षक धर्म सिंह तोमर द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग को एक नई दिशा दी और कठोर परिश्रम कर शैक्षणिक जगत में अपनी एक नई पहचान बनाई है हम सब उनके ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना करते हैं कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को धर्म सिंह तोमर जी द्वारा कलश पीले अंग वस्त्र एवं भगवान श्री राम के मंदिर का छायाचित्र स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया सभी अतिथियों ने धर्म सिंह तोमर के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा उनके कार्यकाल को बहुत अच्छा बताया अब तक संपन्न हुए विदाई सम्मान समारोह में धर्म सिंह तोमर सहायक शिक्षक का विदाई सम्मान समारोह एक ऐतिहासिक समारोह के रूप में अंबाह विकासखंड में आयोजित किया गया है जो लंबे समय तक याद किया जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्यारे सिंह तोमर, शिवदयाल शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, मप्र शिक्षक संघ जिला सचिव रामअवतार सिंह सिकरवार,रामप्रकाश शर्मा , डाइट व्याख्याता कृष्णवीर सिंह तोमर, एडीपीसी महेश मावई, भूरे लाल शर्मा, अंगद सिंह तोमर के के शर्मा, अरुण तोमर,बासुदेव सिंह तोमर पटेल,गंगा सिंह तोमर ,इंद्र सिंह तोमर, राजवीर सिंह तोमर, बाबू रामशर्मा,प्राण सिंह तोमर,पंचम सिंह गुर्जर,अन्य अनेक शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, बुद्धिजीवी, परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी के सम्मान में एक स्नेह भोज आयोजित किया गया यह कार्यक्रम सहायक शिक्षक धर्म सिंह तोमर की ओर से आयोजित किया गया!

यह भी पढ़ें:-

👉 राज्य स्तरीय शिविर से लौटी छात्रा ललिता सिकरवार का रा.से.यो. द्वारा पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *