Sat. Apr 18th, 2026

गोहद रजिस्टार पर पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप,मामले को दबाने में लगे अधिकारी

 भिण्ड 10 नवंबर। शासकीय विभाग में भ्रष्टाचार होना एक आम बात हो गई है मजे की बात तो यह है कि भ्रष्टाचार होने के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नहीं हो पाती है। बता दें कि जिले के गोहद रजिस्टार कार्यालय में रजिस्टार के एल तिग्गा एवं बाबू आदित्य के द्वारा प्राइवेट लडकों से रात्रि में बेखोफ होकर रजिस्ट्री की जा रही थी।

👉दतिया प्रशासन के द्वारा उड़ाई जा रही है, सीएम हेल्पलाइन की धज्जियां

जिसको लेकर जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से शिकायत की गई थी। तत्पश्चात संजीव श्रीवास्तव ने संभाग रजिस्टर अधिकारी को निर्देशित किया था की जांच कर उचित कार्यवाही की जाए बावजूद इसके संभाग रजिस्टर अधिकारी ने मामले को गंभीरता से ना लेते हुए जांच को अधर में छोड़ दिया। जिसके कारण गोहद रजिस्टार के एल तिग्गा ने फिर से पैसे लेकर रजिस्ट्री करना शुरू कर दिया है लोगों की माने तो वसूली के लिए रजिस्टार कार्यालय में प्राइवेट लडकों को रखा गया है जो की दिनभर रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों से वसूली करते है इतना ही नहीं शाम को की गई वसूली का बंदर बांट कर दिया जाता है सोचने वाली बात यह है कि इस सब की जानकारी संभाग रजिस्टर अधिकारी को होने के बावजूद भी अधिकारी कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहे हैं।

रात्रि में रजिस्ट्री करते पाए जाने के बाद भी अभी तक नहीं हो सकी कार्रवाई

बता दें कि कुछ माह पूर्व गोहद रजिस्टार कार्यालय में रजिस्टार के एल तिग्गा एवं बाबू आदित्य के द्वारा रात्रि के समय रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया था जिसको लेकर अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। इतना ही नहीं रजिस्टार मामले को दबाने का हर संभव प्रयास कर रहा है।इन्हीं कारणों से शासकीय विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है।क्योंकि भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने के बावजूद भी भ्रष्टाचारियों को कारवाही का कोई भय नहीं रहता है।एवं अधिकारियों के द्वारा जांच का हवाला देकर मामले को लंबे समय तक अटका दिया जाता है एवं लेनदेन करके मामले को दबा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:-

👉युवक ने की पटवारी की शिकायत, तो तहसीलदार ने दिया युवक को एक लाख रुपए का नोटिस
👉फर्जी सदस्य बनाकर कराया संस्था का पंजीयन, करोड़ों का घोटाला होने की संभावना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *