Thu. Sep 24th, 2026

                     प्रियंका ओझा/रौन संवाददाता

रौन 21 सितंबर। भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4, कुशवाह मोहल्ला में सोमवार को एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान राजकुमारी उर्फ माया कुशवाह (52 वर्ष), पत्नी प्रेम सिंह कुशवाह (55 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 4, कुशवाह मोहल्ला, रौन, जिला भिंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की।

महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें:-

👉रौन तहसीलदार को सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, UGC मसौदे और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *