Sat. Sep 5th, 2026

लहार अनुभाग के जमुहा ग्राम के हाई स्कूल मै महापुरुषों का अपमान

भिंड/ लहार 15अगस्त। 15 अगस्त हम सब के लिए राष्ट्रीय महा पर्व है जिसे मनाते हुए हम सभी भारत वासियों को बड़ा गर्व महसूस होता है व हमारे महापुरुषों को भी पड़ी श्रद्धा भाव से याद करते हुए पूजा जाता है। लेकिन कुछ लापरवाह कर्मचारियों की वजह से हमारे देश में महापुरुषों का अपमान भी किया जा रहा है। 
                         आपको बता दें कि जिला भिंड के लहार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुआ में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर हमारे महापुरुषों सहित ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की भी तस्वीर अपमानजनक स्थिति में दिखी ग्राम जमुआ में संचारित हाई स्कूल मै 15 अगस्त पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था तो वही कुछ ग्रामीणों की नजर जब तिरंगे की तरफ गई तो ग्रामीणों ने देखा कि तिरंगा गंदा एवं फटा हुआ था जिसका ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गया जिस पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा नया झंडा लगाया गया लेकिन जब ग्रामीणों के द्वारा स्कूल के स्टोर रूम में जाकर देखा गया तो देखा कि हमारे महापुरुष महात्मा गांधी जी, शहीद भगत सिंह जी एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की तस्वीर कचरे में पड़ी हुई थी एवं लाखों रुपए की प्रिंटिंग मशीन भी बहुत बुरी स्थिति में दिखी जिसका ग्रामीणों के द्वारा विरोध करते हुए कचरे में पड़ी तस्वीरों को स्वच्छ स्थान पर रखा गया।
 सोचने वाली बात यह है कि स्कूल के बाहर हम गांधीजी को पूछ रहे थे तो दूसरी ओर स्कूल के अंदर कचरे के ढेर में गांधी जी की तस्वीर पड़ी हुई थी जिस की ओर स्कूल प्रबंधन के किसी भी कर्मचारी का ध्यान आकर्षित नहीं हुआ
 क्या जिला प्रशासन लापरवाह स्कूल प्रबंधन के प्रति कोई ठोस कदम उठाएगा
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *