Sat. Sep 5th, 2026

श्योपुर में फिल्मी कलाकार के साथ ठगी-रिश्तेदार ने उधार लेकर घर से ताला लगाकर गायब

रिश्तेदार राधे नंदकिशोर गौड़ उधार लेकर घर से ताला लगाकर गायब, सबलगढ़ पुलिस से लगाई मदद की गुहार

                      वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो 

सबलगढ़ 07 जनवरी। टीवी और फिल्मों में काम कर चुके सबलगढ़ के फिल्म कलाकार हेमंत गौड़ उर्फ कल्लू कबाड़ी एक रिश्तेदार द्वारा ठगी का शिकार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, श्योपुर में रहने वाले उनके ही रिश्तेदार राधे नंदकिशोर गौड़ ने बेटी की शादी और इलाज़ के लिए पैसा उधार लिया था. और अब लौटा नहीं रहे, घर से ताला लगा कर गायब है श्योपुर का परिवार हैं, हेमन्त गौड़ ने रिश्तेदारी के नाते मदद स्वरूप दिया था पैसा लेकिन अब हेमन्त गौड़ को फोन पर भी ब्लॉक कर दिया है …सुनने में आया है कि श्योपुर के इस परिवार ने अपनी मजबूरियों के नाम और भी रिश्तेदारों से पैसे लिए हैं अब घर से ताला लगाकर गायब हैं.

हेमंत गौड़ ने बताया कि यह सारा लेन-देन फोनपे के माध्यम से हुआ था। पैसे वापस न मिलने पर वे मुंबई से सबलगढ़ पहुंचे और सबलगढ़ थाने में पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को संबंधित डिजिटल ट्रांजेक्शन के सबूत भी सौंपे हैं।

हेमंत गौड़ ने बताया कि वे लंबे समय से मुंबई में रहकर टीवी शो और कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। अब अपने ही रिश्तेदारों द्वारा ठगे जाने से वे बेहद आहत हैं और न्याय की उम्मीद में पुलिस के दरवाजे पर पहुंचे हैं।

इस मामले में सबलगढ़ पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें:-

👉शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलारस में ’’कॉलेज चलो अभियान’’ सेमीनार का आयोजन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *