Fri. Apr 17th, 2026

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की बच्चियों को फ्री लगाई जाएगी एच.पी.वी. (HPV) वैक्सीन

व्ही.सी. में सी.एस. एवं एसीएस ने कहा शत् प्रतिशत लगायें, एचपीव्ही का टीका 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राजस्थान के अजमेर जिले से करेंगे अभियान का शुभारंभ 

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने बताया कि 14 से 15 वर्ष के बीच की उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आज से ग्वालियर जिले में लगाई जाएगी फ्री एच.पी.वी. (HPV) वैक्सीन,

  इस अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के जिला अजमेर से प्रातः 11:30 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया जायेगा।

 इस सम्बन्ध में शुक्रवार को भोपाल से मध्य-प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री अशोक वर्णवाल, स्वास्थ्य कमिश्नर श्री धनराज राजू एस एवं मिशन संचालक श्रीमती सलोनी सिडाना (एन.एच.एम. ) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उक्त अभियान के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए ।

कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने जिले के स्वास्थ्य , महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निर्देश दिए, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि तत्काल आज ही एचपीव्ही टीकाकरण के लिए चिन्हित की गई बालिकाओं की सूची स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करायें, उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव से कहा कि अभियान को गम्भीरता से चलाया जाये एवं मार्च 2026 तक चिन्हित सभी 14 से 15 वर्ष के बीच की उम्र की बालिकाओं को टीका अवश्य लग जाये, कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह ने कहा कि यह टीका बाजार में 4 से 5 हजार रुपए का एक टीका आता है शासन इसे बालिकाओं को नि:शुल्क लगा रहा है इसकी गम्भीरता को समझें अभियान का प्रचार प्रसार करें, बैठक में श्री एडीएम कुमार सत्यम ने भी इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्र सरकार के द्वारा देशभर में इस महीने के अंत तक 14 से 15 वर्ष के बीच की लड़कियों के लिए एच.पी.व्ही. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस ) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है अभियान के पहले 90 दिनों में वे सभी लड़कियां जो कि 14 वर्ष की आयु की हैं और जिन्होंने अपना 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है वे सरकारी चिन्हित अस्पतालों में जाकर यह वैक्सीन नि:शुल्क लगवा सकते हैं ।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रामकुमार गुप्ता ने बताया कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, हर साल 1.25 लाख महिलाएं इसकी चपेट में आती है और 75 हजार की मौत हो जाती है ये वैक्सीन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव करने में लगभग 95 प्रतिशत प्रभावी है। टीकाकरण के लिए U-WIN पोर्टल के जरिए नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्लाॅट भी बुक किया जा सकेगा।

यह वैक्सीन एचपीव्ही (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस ) के टाइप 16 और 18 से बचाती है,जो कैंसर के मुख्य कारण है साथ ही यह टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा देती है।

सभी बालिकाएं अपने साथ आधार कार्ड या अन्य वैध्य आई.डी. ले जायें, स्वयं रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक https://drive.google.com/drive/folders/1Cg3QPtnIucTAA_1BbUZO2TKnbeQI-EjQ?usp=sharing का उपयोग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए निम्न मोबाइल नंबर 6232225080 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

निम्न चिन्हित अस्पतालों पर लगाई जायेगी एचपीव्ही वैक्सीन –

सीएचसी भितरवार, सिविल हॉस्पीटल डबरा, जी.आर.एम.सी. मेडिकल कॉलेज, सिविल हॉस्पीटल हजीरा, सिविल हॉस्पीटल हेमसिंह की परेड, सीएचसी मोहना, पीएचसी बरई, पीएचसी हस्तिनापुर, जिला चिकित्सालय मुरार, सी.डी. दीनदयाल नगर, एम.एच.बिरला नगर, एम.एच. लक्ष्मीगंज, सीडी जनकगंज, एम.एच. माधोगंज, यूपीएचसी ठाठीपुर, सी.डी दीन दयाल लधेडी, सी.डी शब्द प्रताप आश्रम, सी.डी. हरिजन बस्ती गेढे वाली सडक ,पर मुफ्त टीका लगवा सकेंगी।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *