जनपद सेवड़ा की ग्राम पंचायत अतरैटा में हुआ ई केवाईसी का 80% कार्य पूर्ण
रेखा कुशवाह/ संभागीय ब्यूरो
दतिया 25 जुलाई। मध्य प्रदेश सरकार इस समय ई केवाईसी को लेकर सख्त नजर आ रही है। सरकार की मनसा है कि प्रदेश में पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके, कोई भी वंचित न रहे। इसलिए अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायतों को सख्त निर्देश देते हुए ई केवाईसी का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है। इसी के तहत आज दतिया जिले कि जनपद पंचायत सेवड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अतरैटा में पंचायत कार्यालय पर ग्रामीणों को बुलाकर ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण की गई है।

ग्राम पंचायत अतरैटा में इन दिनों समग्र पोर्टल से जुड़ी ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पंचायत भवन में रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां ग्रामीण अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ग्राम पंचायत सचिव रामनरेश शर्मा जी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे शीघ्र पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करें। क्योंकि जिन लोगों की ई केवाईसी नहीं हुई तो उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जायेगा इसकी अनदेखी करना भारी पड़ सकता है।

ई-केवाईसी न कराने पर बंद हो जाएगा निम्न योजनाओं का लाभ मिलना:-
1- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
2- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 3-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
4- प्रधानमंत्री आवास योजना
5- उज्ज्वला योजना
6- लाड़ली लक्ष्मी योजना
7- विभिन्न पेंशन योजनाएं
8-राशन वितरण
9-संबल योजना
10-आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र
11-छात्रवृत्ति
12-पंजीयन और रोजगार पंजीकरण

प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार, समय पर ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। यह प्रक्रिया समग्र पोर्टल से जोड़कर हर पात्र नागरिक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। ग्राम पंचायत ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे देरी न करते हुए शीघ्र पंचायत कार्यालय पहुंचे और अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता या सुविधा से वंचित न रह जाएं।
इनका कहना:-
हमारी ग्राम पंचायत अतरैटा में आज दिनांक तक 80% परिवारों की ई केवाईसी हो चुकी है। अन्य परिवारों की भी केवाईसी जल्दी ही पूर्ण कर ली जाएगी
सचिव
रामनरेश शर्मा

