Sat. Mar 22nd, 2025

 आधी रात घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

काेरबा – कोरबा जिले के ग्राम कुचैना में रहने वाले दंपती के घर में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती निवासी रूबीना बानो (28) ने मामले की रिपाेर्ट लिखाई है।

इसमें बताया है कि वे अपने पति के साथ ग्राम कुचैना में रहती हैं। एक सप्ताह पहले देर रात 2.30 बजे काेई उनके दरवाजे काे मार रहा था। पाती ने दरवाजा खाेला। बाहर एक व्यक्ति खड़ा था। वह गाली-गलाैज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

फिर वह जबरन घर के अंदर घुस गया। उसने दंपति से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे लाेगाें काे उसने जान से मारने की धमकी दी। घर में ताेड़फाेड़ भी की। घटना की रिपाेर्ट पर पुलिस उक्त व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *