
इंदरगढ़। दतिया जिले का इंदरगढ़ नगर परिषद इन दिनों भ्रष्टाचारियों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है यहां के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक कर्मचारी शासन प्रशासन की योजनाओं की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं जिसका खामियाजा नगर की आम जनता को भुगतना पढ़ रहा है। नगर के सभी वार्ड मध्य प्रदेश की तमाम योजनाओं से वंचित हैं। चुनाव के समय इनसे बड़े-बड़े वादे किए लेकिन आज धरातल पर कुछ भी नहीं है।
आज जब हमारे संवाददाता के द्वारा नगर की सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया तो सभी वार्डों के निरीक्षण करने के बाद यह जानने को मिला कि नगर के सभी वार्डों में पत्र हितग्राही आज दिनांक आवास से वंचित हैं।
नगर परिषद में जिन लोगों के पास पहले से पक्के मकान बने हुए उनको आवास मिले हैं लेकिन जिनके पास मकान नहीं है जो किराए के मकान मै 20- 25 सालो से रह रहे हैं और जो पत्र हितग्राहियों के पास कच्चे मकान, खप्पर हैं उनको आज दिनांक तक कोई आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया, जोकि काफी निंदनीय है।
इसी प्रकार से नगर परिषद इंदरगढ़ की तमाम योजनाओं से पत्र हितग्राही आज भी वंचित हैं जिनके पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड होना चाहिए उनके पास नहीं है लेकिन अपात्र लोगों को सारी सुख सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
