वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 15 अप्रैल। लोगों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर के द्वारा सिविल अस्पताल सबलगढ़ का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाए गए इसके अलावा अस्पताल में गंदगी को देखकर एसडीएम हुए नाराज वहीं एसडीएम के द्वारा अस्पताल के भर्ती मरीज वार्ड दवा वितरण केंद्र एवं मरीज को मिल रही सुविधाओं एवं उपचार के बारे में मरीजो से चर्चा की इस दौरान एसडीएम अरविंद सिंह माहौर को कई खामियां देखने को मिली जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित को मौके पर ही नोटिस देकर आगे की कार्यवाही की जा रही है

एसडीएम अरविंद सिंह माहौर को अस्पताल की निरंतर शिकायत मिल रही थी जहां ओपीडी में डॉक्टर समय से न आने एवं साफ सफाई और दबा को लेकर निरंतर शिकायत मिल रही थी जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई इस कार्यवाही की अस्पताल में उपस्थित लोगों के द्वारा काफी सराहना की गई तो वहीं अस्पताल स्टाफ में काफी हड़कंप मच गया है!


