ग्वालियर 27 जुलाई 2022 ग्वालियर के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार जी का अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के शिक्षा विभागीय कर्मचारियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया तथा कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया और कहा कि दिनांक 20/07/2022 को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर से सभी बी.ई.ओ.एवं संकुल केंद्र प्रभारियों के नाम एक आदेश जारी किया गया जिसमे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षा विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों की सेवा से सम्बंधित अभिलेख जिसमें जाति प्रमाण पत्र,मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा पांँच वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक की अंकसूचियों की छायप्रति आर.टी.आई.की धारा 6(1)के तहत मांगी गई है।इस सम्बंध एस.सी./एस.टी.कर्मचारियों ने एक आवेदन अजाक विकास संघ जिलाध्यक्ष ग्वालियर के नाम भी दिया है ।इस पर अजाक विकास संघ ग्वालियर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जाटव ने डी.ई.ओ.श्री अजय कटियार जी से सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 8(1)(जे) के तहत किसी भी कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं लोकहित के अभाव की जानकारी का प्रकटन नहीं करने की मांग करते हुए चाही गई जानकारी के आवेदन को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि जानकारी दी जाने पर यदि किसी कर्मचारी का अहित या क्षति होती है तो कर्मचारियों को माननीय न्यायालय की शरण में जाने पर विवश होना पडेगा।इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन सभी कर्मचारियों को दिया है
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण जाटव , हुकुम चंद लचौरिया ,एन.डी.मौर्य, राजेंद्र पक्षबार, रामअवतार राजौरिया,हाकिम सिंह जाटव, विनोद कांत,सोवरन सिंह शाक्य ,श्रीमती रजनी वर्मा, संगीता सिंह,मोहर सिंह जाटव,सुरेश जालौन ,बाबूलाल नागरिया,राकेश राजौरिया,वीरेंद्र सिंह,रमेश सोलंकी,रामअवतार जाटव बनारपुरा, नबाब सिंह रावत ,रामकुमार मीणा ,जतिन कांसोटिया,बाबूलाल मांझी, इत्यादि उपस्थित रहे ।
