भोपाल 26 जुलाई।ओबीसी महासभा के द्वारा अपनी मांगों के चलते 28 जुलाई को होने जा रहे मुख्यमंत्री निवास का घेराव को लेकर,जगह का निरीक्षण किया गया मुख्यमंत्री के आवास का घेराव ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में होने जा रहा.. जिसमें ओबीसी महासभा के हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिसके मद्देनजर रखते हुए भोपाल प्रशासन के द्वारा भी हर प्रकार की सावधानी बरती जा रही है।

भोपाल में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी सहित भोपाल प्रशासन के द्वारा उस जगह का भी निरीक्षण किया गया जहां पर ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कुंछ करेंगे।

जगह का निरीक्षण पुलिस प्रशासन IPS शंशाक के साथ में एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल जी, सहित ओबीसी महासभा के कई पदाधिकारीयों के साथ में निरीक्षण किया गया

