Sat. Sep 5th, 2026

नवागत अतरैटा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत का किया ग्राम वासियों ने स्वागत

ग्राम वासियों के द्वारा अतरैटा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत एवं ग्राम पंचायत सचिव रामनरेश शर्मा व सरपंच पति राजेश पटवा का पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत

                        रेखा कुशवाह/संभागीय ब्यूरो

दतिया 27 जुलाई। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर पुलिस प्रशासन मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ था। वही गोंदन थाना प्रभारी की कार्यशैली को लेकर ASI प्रमोद पावन के द्वारा खुदकुशी किए जाने कि घटना सामने आई। दतिया जिले के कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली को लेकर हमारे द्वारा कई बार खबरें भी प्रकाशित की गई थी जिसमें तत्कालीन अतरैटा थाना प्रभारी अंशुल अरोरा की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए थे। हमारे द्वारा खबर में प्रकाशित किया गया था कि प्रदेश के किसी भी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने मैं सबसे बड़ी भूमिका संबंधित थाना प्रभारी की होती है क्योंकि थाना प्रभारी का क्षेत्र की आम जनता से अच्छा तालमेल है और अच्छा व्यवहार है तो आम जनता का कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है एवं क्षेत्र की जनता भय मुक्त जीवन जीती है और अगर थाना प्रभारी के संबंध रेत माफियाओं सहित अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से हो तो आम जनता में भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है और कहीं न कहीं कानून से विश्वास उठने लगता है। अगर देखा जाए तो ग्वालियर/चम्बल संभाग के कई थाना प्रभारियों की भूमिका आम जनता के प्रति इतनी मधुर है कि क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को बताने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। और थाना प्रभारी के द्वारा भी निष्पक्ष पूर्वक आम जनों को न्याय दिलाने का काम किया जाता है। तो वही कई थाना प्रभारी ऐसे भी हैं जिनसे क्षेत्र की जनता अपनी समस्या बताने से भी डरती है।

नवागत अतरैटा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत एवं ग्राम पंचायत सचिव रामनरेश शर्मा व सरपंच पति राजेश पटवा का ग्रामीणों ने किया पुष्प माला पहनकर स्वागत

किसी भी थाना प्रभारी का आम जनता के प्रति कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जब नवागत थाना प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र की जनता फूल माला लेकर खुद स्वागत करने थाना परिसर पहुंच जाए,तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि थाना प्रभारी का व्यवहार आम जनता के प्रति मधुर रहता है। क्योंकि क्षेत्र की जनता को किसी न किसी माध्यम से यह पता लग जाता है कि हमारे क्षेत्र के थाने में जो नए थाना प्रभारी आ रहे हैं उनका व्यवहार जनता के प्रति कैसा है।

अतरैटा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत जी उस समय अचंभित रह गए जब वह अपने थाना कार्यालय में शासकीय कार्य में व्यस्त थे तभी ग्राम पंचायत अतरैटा के सैकड़ो ग्रामीण पुष्प माला लेकर थाना प्रभारी राजपूत जी का स्वागत करने के लिए पहुंच गए ग्रामीणों के द्वारा अतरैटा थाना प्रभारी सहित ग्राम पंचायत सचिव रामनरेश शर्मा जी व सरपंच पति राजेश पटवा का भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत ने क्षेत्र की जनता से कहा:-

अतरैटा थाने के नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत जी के द्वारा, क्षेत्र की जनता से कहा गया है कि आप लोगों को किसी भी प्रकार की यदि कोई परेशानी होती है, कोई भी बात हो तो आप लोग बगैर किसी की सिफारिश के हमसे मिले और अपनी बात कहें आप लोगों को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा। राजपूत जी का जनता के प्रति इस प्रकार का व्यवहार देखकर क्षेत्र की जनता में भय मुक्त, खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें:-

👉अगर आपका ई केवाईसी नहीं तो अब नहीं ले पाएंगे शासकीय योजनाओं का लाभ,जनपद सेवड़ा की ग्राम पंचायत अतरैटा में ई केवाईसी का हुआ 80% कार्य पूर्ण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *