Sat. Sep 5th, 2026

ग्राम पंचायत रजोधा में बरसात का भरा पानी, पानी निकासी की नहीं हुई कोई व्यवस्था,प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान  

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

जौरा 28 जुलाई। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बरसात के पहले संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया था और आदेश भी जारी किए थे कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए इसके बावजूद भी किसानों की शिकायत के बाद भी व्यवस्था जस की तस बनी हुई है मामला तहसील जौरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम रजोधा का है जहां खेतों में बरसात का पानी आने से पूर्व से जहां पानी निकलता था वह बंद हो गया है

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत रोड बना हुआ है रोड में पाइप बंद होने के कारण 2 से 4 फुट पानी भरा हुआ है किसानो की करीब 200 से 300 बीघा फसल खराब होने के कगार पर है जिसकी सूचना ग्रामीण जनों ने देशराज सिंह धाकड़ अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को दी देशराज सिंह के द्वारा किसने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उक्त समस्या को व्हाट्सएप के माध्यम से कलेक्टर महोदय एवं एसडीएम जौरा को दी शासन व प्रशासन को सूचना देने के बावजूद भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है पानी निकासी की वजह से फसल में हो रहे नुकसान को देखते हुए ग्रामीण जनों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है अब किसानों ने प्रशासन से उम्मीद लगाई है कि पानी का निकाल जल्द से जल्द हो जाए तो हम लोगों की फसल बर्बाद होने से बच जाएगी अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर बेचारे किसान यूं ही भटकते रहेंगे!

 इनका कहना:- 

किसानों ने मुझे बताया कि हमारी फसल पानी में डूबने से नष्ट होने के कगार पर है तो मैंने तत्काल व्हाट्सएप के माध्यम से कलेक्टर एवं एसडीएम महोदय को अवगत कराया है

                         देशराज सिंह धाकड़ 

           अध्यक्ष भा. ज. पा. किसान मोर्चा सरसैनी

यह भी पढ़ें:-

👉सबलगढ़ एसडीएम ने किया करजोनी मैं रास्ता एवं विद्यालय का निरीक्षण

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *