Sat. Sep 5th, 2026

                          वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस/मुरैना। लोकेश जांगिड़ (कलेक्टर) द्वारा जिले में राजस्व विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में विश्राम बघेल को मुरैना ग्रामीण तहसील से स्थानांतरित कर कैलारस में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है।

👉दबोह में युवक की गोली मारकर हत्या: दो पर एफआईआर, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

निर्देशानुसार श्री बघेल ने आज कैलारस तहसील पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि श्री बघेल पूर्व में भी कैलारस में तहसीलदार के पद पर पदस्थ रह चुके हैं, जहां उनकी कार्यप्रणाली, जनसंपर्क एवं प्रशासनिक दक्षता को व्यापक सराहना मिली थी।

👉भिण्ड के डिमोले की मढैया में पानी को लेकर विवाद, सरकारी हैंडपंप खराब होने से बढ़ी परेशानी

श्री बघेल के पुनः पदस्थ होने से क्षेत्र में राजस्व कार्यों में तेजी, पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय कर्मचारियों, किसानों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र के विकास एवं प्रशासनिक मजबूती में मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-

👉ग्वालियर-भिण्ड-इटावा NH-719 पर बढ़ता हादसों का खतरा: कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने CM को लिखा पत्र, 6-लेन निर्माण की उठाई मांग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *