वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 09 जून। कलेक्टर मुरैना अंकित अस्थाना के निर्देशन में चलाए जा रहे साफ सफाई और पानी निकासी अभियान को लेकर सबलगढ़ एसडीएम अरविंद सिंह माहौर सख्त मूड में नजर आए वहीं एसडीएम के द्वारा कैलारस शहर के निरीक्षण के दौरान जल भराव वाले क्षेत्रों और नालों का निरीक्षण किया वार्ड क्रमांक 14 में पहुंचकर रेलवे अंडर ब्रिज में पानी का भराव होता था जिसके चलते आम जन को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था आमजन की इस गंभीर समस्या को देखते हुए एसडीएम ने इसके पानी के निकास हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

वहीं एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने कहा कि शहर में बारिश होने से पहले सभी नाले एवं नालियों की सफाई की जाए जहां भी पानी का भराव होता है तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था की जाए जिससे आने वाले समय में आम जन को निकलने में कोई असुविधा ना हो एसडीएम अरविंद सिंह ने कहा की पानी भराव होने के कारण मच्छर पनपते हैं जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता है जिसके कारण आम जन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विश्राम बघेल स्थानीय प्रशासन आर आई शहर पटवारी सुरेंद्र मीणा पटवारी माखनलाल अर्गल एवं राजस्व अमला मौजूद रहा!


