Sat. Sep 5th, 2026

वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस। दिनांक 22 अप्रैल 2025 को शासकीय महाविद्यालय कैलारस में एनएसएस इकाई द्वारा पोषण पखवाड़ा मनाया गया जिसके अंतर्गत पहले महाविद्यालय में सरस्वती मां का पूजन प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र सोनी एवम डॉ. शिवचरण ने किया इसके बाद पोषण जागरूकता अभियान के बारे में श्री दर्शन गिरी गोस्वामी,कार्यक्रम अधिकारी रुचि गुप्ता ने सभी छात्रों को इसके बारे में बताया

👉विस्थापित दुकानदारों ने प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन के नाम सीएमओ कैलारस को ज्ञापन सोंपा

इसके बाद रैली महाविद्यालय से प्रारंभ करके वार्ड नंबर 6 वार्ड नंबर 5 पुरानी मस्जिद गली में कार्यक्रम अधिकारी रुची गुप्ता एवम रासेयो स्वयंसेवी और समस्त स्टाफ द्वारा निकाली गई

1, प्रौद्योगिकी एवम परंपरा से स्वस्थ एवम पोष्टिक आहार को बढ़ावा देना। 2. पोषण पखवाड़ा 2025 जीवन के पहले से एक हजार दिनों पर केंद्रित है। पहले 1000, दिन बाल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि है। 4. प्रौद्योगिकी का उपयोग पोषण ट्रेकर वेब ऐप के माध्यम से स्वयं पंजीकरण संभव। 5. आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण सेवाओं की वास्तविक समय निगरानी। 6. तीव्र कुपोषण का सामुदायिक आधारित प्रबंधन 7. पात्र लाभार्थी गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, किशोरी और बच्चे। प्रोटोकॉल के रूप में एक मानवीकृत मार्गदर्शिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. वरुण राज यादव, डॉ. प्रवीण लिटोरिया, डॉ. शिवचरण ,डॉ. प्रशान्त चतुर्वेदी, डॉ. रामेंद्र परमार, डॉ. देवेंद्र जाटव, डॉ. ममता सोनी, श्रीमती शिल्पी अग्रवाल, सुश्री प्रियंका साहू,दर्शन गिरी गोस्वामी, टेलेंद्र निगम श्री मति रुचि गुप्ता,आशु शुक्ला,अमित शर्मा,यशवन्त राठौर और प्रीति धाकड़ एवम स्वयंसेवी उपस्थित रहे बाद मैं सभी को नाश्ता कराकर कार्यक्रम का समापन किया।

यह भी पढ़ें:-

👉मध्य प्रदेश में सरकार के 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की 51 याचिका हुई सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *