लहार 23 दिसम्बर। राज्यसभा में ग्रह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान के विरोध में आज 23 दिसम्बर 2024 को दोपहर 11 बजे वार्ड 9 में लहार कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू मोल्या की अगुवाई में कोंग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहबअंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया,माल्यार्पण उपरांत कोंग्रेसी समर्थकों द्वारा लहार एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया

ज्ञापन देने बालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा राजू मोल्या, प्रदेश सचिव अनुरुद्ध प्रताप सिंह,नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान,उदयप्रताप सिंह सेगर (राजबाबू),केशव सिंह राजावत (दद्दू),मीना मोंटी सिंह (जनपद पंचायत अध्यक्ष),जयेंद्र सिंह राजावत,पूर्व पार्षद कमल नौरोजी,राज प्रताप सिंह (आईटी सैल ब्लॉक अध्यक्ष),कल्याण (पहलवान पार्षद),हरिराम बाजपेई,कोमल कुस्तवार,रामू सिंह रामपाल जनकपुरा आदि शामिल हुए

यह भी पढ़ें:-
👉विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपचार कराने हेतु ऑनलाइन पंजीयन कराएं – डॉ.सचिन श्रीवास्तव
👉भिण्ड खनिज विभाग की कार्रवाई, मारा छापा जेसीबी जप्त

