वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस 21 जून। कैलारस विकासखंड कैलारस में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम 21 जून 2025 को प्रातः स्थान गेल इंडिया भवन में आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से अंजना बृजेश बंसल नगर पंचायत अध्यक्ष कैलारस, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेश बंसल, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जालिम सिंह धाकड़ ,विश्राम बघेल तहसीलदार, बीआरसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह धाकड़ ,बीएमओ डॉ. एस आर मिश्रा ,डीडीओ जयवीर सिंह जादौन, प्राचार्य जालेंद्र गौड, उच्च माध्यमिक शिक्षक इम्तियाज अली, योग गुरु लल्ला सिंह सिकरवार, क्रीडा शिक्षक राजेंद्र शुक्ला, बीएसी केसब शुक्ला, राजेंद्र मरैया, प्रधानाध्यापक फखरुद्दीन खान, नरेंद्र नरवरिया , कुमारी सोनम बंसल खेल अधिकारी शिक्षक मुकेश कुमार रजक, रामावतार धाकड़ ,मोनिका गुप्ता, पवन पाराशर, अशोक शुक्ला उमाकांत गौड,आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं प्राणायाम 11 बा अंतर्राष्ट्रीय दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड मुख्यालय पर विभिन्न विभागों अधिकारियों कर्मचारियों एवं बच्चों ने इस योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सहभागिता की तथा योग से संबंधित काफी चीज सीखने को मिली कार्यक्रम में सरस्वती जी की पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें भुजंगासन, त्रिकोणासन, ताड़ासन, तथा योग संबंधी कई क्रियो को कराया गया तथा उससे होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया योग करने से शरीर निरोग रहता है तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात मिलती है कार्यक्रम के अंत में सभी को नाश्ता कराया गया

