भिण्ड 04 फरवरी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जनता की समस्याओं को न सिर्फ गंभीरता से सुना बल्कि त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।इतना ही नहीं जनसुनवाई के दौरान 65 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर के द्वारा तुरंत कार्रवाई के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
👉सीवर लाइन जाम, जलभराव से परेशान लोग, भिंड नगर पालिका बेपरवाह
इस दौरान ग्राम पाली, तहसील अटेर निवासी दिव्यांग शिवचरन सिंह जाटव ने अपनी दैनिक दिनचर्या में हो रही परेशानी को लेकर फरियाद लगाई।जिस पर कलेक्टर ने दिव्यांग की बात को न सिर्फ गंभीरता से सुना बल्कि कलेक्टर ने उनकी समस्या को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग को निर्देश दिए, जिससे मौके पर ही उन्हें बैसाखी उपलब्ध कराई गई।
दिव्यांग शिवचरन सिंह ने जिला प्रशासन का जताया आभार
दिव्यांग शिवचरन ने कलेक्टर की तत्परता पूर्ण कार्यवाही को देखते हुए न सिर्फ आभार व्यक्त किया बल्कि उनकी कार्यवाही को सराहा।क्योकि शिवचरन को जनसुनवाई के दौरान ही कलेक्टर उन्हें बेसाखी मुहैया करा दी।इस जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय,संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-
👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

