Sat. Sep 5th, 2026

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 22 मई। दिनांक 16.09.24 को फरियादी महेश भारती के साथ शेखपुर फाटक के पास अज्ञात मोटरसाईकिल सवार तीन व्यक्तियो द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी जिसका आरोपी सौरभ तोमर पुत्र सुरेश सिंह तोमर उम्र 23 साल निवासी शेऱपुर थाना जौरा जिला मुरैना घटना दिनांक से फरार चल रहा था । उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री समीर सौरभ जिला मुरैना एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के पाल में श्रीमान एसडीओपी महोदय कैलारस श्री रवि सोनेर के मार्ग दर्शन में निरी वीरेश सिंह कुशवाहा थाना प्रभारी कैलारस द्वारा थाना पर टीम गठित की गई कल दिनांक 21.05.25 को विश्वनीय मुखविर से सूचना पर से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सौरभ तोमर पुत्र सुरेश सिंह तोमर उम्र 23 साल निवासी शेऱपुर थाना जौरा जिला मुरैना को गिरफ्तार किया गया । आरोपी सौरभ तोमर पुत्र सुरेश सिंह तोमर उम्र 23 साल निवासी शेऱपुर थाना जौरा जिला मुरैना से पूछताछ कर अपराध सदर में उपयोग किये गये 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउंड जप्त किया गया

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 03.05.25 को फरियादी महेश भारती ने रिपोर्ट की थी कि शेखपुर फाटक के पास मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कट्टे की नोक पर 5000 रूपये व वोटर आईडी व मोबाईल की लूट की घटना कारित की थी । जिस पर से थाना कैलारस पर अज्ञात आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्र 405/24 धारा 309 (4) बी एन एस 11,13, एम पी डी पी के एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी वीरेश कुशवाह, उनि राममंत्र गुप्ता , प्रआर 983 गजेन्द्र सिंह जादौन, प्रआर 213 पंचम सिंह ,आर.266 भूपेन्द्र राजावत, आर 893 विकाश शर्मा , आर 520 ब्रजराज सिंह,आर 745 रोहित घनघोरिया ,आर 346 अरमान शाह ,आर 337 सुरेन्द्र सिंह कुशवाह ,आर. 914 रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

यह भी पढ़ें:-

👉जमीन की नाप के दौरान दो पक्षों में फायरिंग गिरदावल व पटवारी भागे, तीन लोग घायल, 8 पर मामला दर्ज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *