Sat. Apr 18th, 2026

पंचायत सचिव पर आवास दिलाने के बदले रुपए मांगे जाने के ग्रामीणों ने लगाए आरोप

पंचायत सचिव पर आवास दिलाने के बदले रुपए मांगे जाने के ग्रामीणों ने लगाए आरोप

आवासो में 10000 से लेकर 20000 रु तक मांगने के लगाए आरोप

भिंड जिले की रौन जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मछण्ड के निवासी जगदीश दोहरे का कहना है कि पंचायत सचिव हमको धमकाते रहते हैं कि तुम्हारा नाम आवास में है अगर तुम हमको बींस हजार रुपए दोगे तो तुम्हारा आवास पात्र हो जाएगा नहीं तो तुम्हारा आवास को अपात्र कर दिया जाएगा। तो वही महिला नफीसा खान अंबेडकर नगर मछण्ड का कहना है कि पंचायत सचिव सियाराम द्वारा दस हजार रुपए हमसे मांगे गए और कहा कि तुमको हम आवास दिला देंगे और हमने उनको दो हजार रुपए दिए फिर कुछ दिन बाद उन्होंने कहा कि आठ हजार रुपए और दो मैंने कहा मेरे पास अभी रुपए की व्यवस्था नहीं है तो उन्होंने कहा कि तुम्हें तुम्हारा आवास नहीं मिलेगा तुम चाह कुछ कर लो।

पवन कुमार वीजासेन का पुरा मछण्ड का कहना है कि हमारा घर अभी 17 तारीख को बारिश से गिर गया,मेरा नाम आवास लिस्ट में है,पवन के नाम से जब हमने मछण्ड पंचायत सचिव से कहा तो सचिव ने हमसे बीस हजार रुपए मांगे तो हमने उनको पांच हजार रुपए दिए तो पंचायत सचिव ने हमसे कहा और पन्द्रह हजार रुपए देना तभी तुमको आवास आएगा नहीं तो आपका नाम आवास से आपात्र कर दिया जाएगा तो हमने सचिव से कहा कि हमने आपको पांच हजार रुपए दे दिए हैं तो सचिव ने कहा अगर तुमने ये पन्द्रह हजार रुपए नहीं दिए तो तुमको आवास नहीं मिलेगा और यह पांच हजार रुपए भी तुम्हारे चले जाएंगे।

रमेश दोहरे अंबेडकर नगर मछंड का कहना… हम गरीब लोगों की कौन सुनता है हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है जब हम पंचायत सचिव के पास जाते हैं तो वे हमसे रुपए मांगते हैं कहते हैं कि ₹5000 दोगे तो तुम्हें आवास मिलेगा नहीं तो तुमको आवास नहीं मिलेगा साहब हम गरीब लोगों की कोई सुनवाई नहीं होती है।

महिला रामसखी मछंड अंबेडकर नगर का कहना….हमारे घर में 10 से 12 सदस्य हैं दोस्त जब मेरा घर बारिश में गिर गया और छपरा में ही गुजारा करते हैं सरपंच व सचिव के पास जाते हैं तो वह कहते कि तुम्हारे पास ₹10000 हो तो तुमको आवास मिलेगा नहीं हो तो तुमको आवास नहीं मिलेगा।

महिला कुंती अंबेडकर नगर मछंड का कहना…मैने पंचायत सचिव सरपंच से कहा कि मेरा घर फूटा डला है तो उन्होंने आज तक कोई सुनवाई नही की,सचिव ने कहा अगर रुपए देंगे तो सुनवाई होगी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *