Sat. Sep 5th, 2026

पीड़ित को मानव मल खिलाया, जीतू पटवारी ने आवाज उठाई तो पुलिस ने किया झूठा मुकदमा दर्ज-मानसिंह 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जताया विरोध, प्रशासन भाजपा की कठपुतली बन कर रहा काम 

                  अमित सिंह कुशवाह/भिण्ड ब्यूरो 

भिण्ड 30 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर में दर्ज की गई एफआईआर (क्रमांक- 0233/27/06/2025) को लेकर सियासी बवाल तेज हो गया है।भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस एफआईआर को शर्मनाक और दमनकारी कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह पूरी घटना लोकतंत्र की हत्या का उदाहरण है।

इतना ही नहीं मानसिंह कुशवाह ने आरोप लगाया कि शासन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीड़ित को मानव मल तक खिलाया गया। जब उसने अपनी पीड़ा को समाज के सामने वीडियो के माध्यम से व्यक्त किया, तो पुलिस ने उस पर दबाव बनाकर शपथ पत्र लिया और जीतू पटवारी के ऊपर मामला दर्ज कर दिया। इससे अहसाफ हो गया कि मध्य प्रदेश में शासन और सरकार की आम जनता के लिए क्या मानसिकता है।

इसके अलावा उन्होंने इसे भाजपा सरकार की राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि जीतू पटवारी ने केवल पीड़ितों की आवाज को मंच दिया, लेकिन शासन और प्रशासन ने पीड़ित की जगह उसके पक्ष में खड़े नेता पर ही केस दर्ज कर दिया। इसीलिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निम्नलिखित मुद्दों को लेकर मांग रखी प्रथम एफआईआर क्रमांक 0233 (27/06/2025) को तत्काल निरस्त किया जाए।वही स्वतंत्र न्यायिक जांच हो ताकि प्रशासन की भूमिका उजागर हो सके।एवं पीड़ितों को समुचित न्याय मिले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

मानसिंह कुशवाह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ऐसे अन्याय के खिलाफ जनता के साथ खड़ी रहेगी और अगर सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई बंद नहीं की, तो जनांदोलन होगा।

यह भी पढ़ें:-

👉कच्चे रास्ते और जलभराव से परेशान अजा बस्ती के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, ग्राम पंचायत पर लगाए अनदेखी के आरोप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *