बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीण जनों का महाप्रबंधक बिजली कम्पनी के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
सबलगढ़ 16 जून। आज ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की समस्याओं को लेकर खासतौर से ग्राम माधौगढ़ की 40 साल पुरानी खराव बिजली की लाइनों को बदलने ,10 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली देने , फुके ट्रांसफर बदलने, बड़ा विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराने, फर्जी बिलों को ठीक कराने आदि मांगों को लेकर महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सबलगढ़ कार्यालय के समक्ष किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के बाद आज से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू कर दिया है। आज के आंदोलन का नेतृत्व सर्वश्री अशोक तिवारी, गया राम सिंह, जगन्नाथसिंह, मांगीलाल, हेमराज, परिमल, गोरे, मुरारी लाल, श्याम लाल, गोपाल, रामचंद्र, सीताराम, देवेंद्र, शिवचरण, राम रतन, बनवारी, मनफूल, तिलक राज, रामदयाल, बनवारी, रामहेत लाल, पोथी, शिव सिंह, आदि ने किया। आज से माधौगढ़ के किसानों ने विद्युत कंपनी के कार्यालय पर अनिश्चित कार्य धरना शुरू कर दिया है। किसान दिन रात धरने पर बैठेंगे।


