शासन से मोटी सैलरी लेने वाले अध्यापक, नहीं पहुंचते स्कूल….. बच्चों से लगवाई जाती है स्कूल में झाड़ू
गोहद 18 अक्टूबर। आपको बता दें कि भिण्ड जिले का शिक्षा विभाग किसी न किसी मुद्दे को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। कभी बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाने को लेकर या फिर बच्चों की बेरहमी से पिटाई को लेकर या फिर कोई और मामला हो। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा केवल खाना पूर्ति करते हुए मामले को दबा दिया जाता है।
👉 कच्छ में हुए गैस रिसाव में आलमपुर के युवक की मौत
जानकारी के मुताबिक बता दूं कि भिंड जिले की गोहद जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जुल्लू खेरिया में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है। स्कूल में पदस्थ स्टाफ के द्वारा शासन से मोटी सैलरी तो ली जा रही है लेकिन बच्चों को शिक्षा देने की बजाय उनसे झाड़ू लगवाई जा रही है।
👉 भंडारे का बासा खाना, बना मौत का कारण
अगर ग्राम वासियों की माने तो स्कूल महीने में ज्यादातर दिनों बंद रहता है, स्कूल का कोई टाइम टेबल नहीं है… कब स्कूल का ताला खुल जाए और कब बंद हो जाए। यह तो केवल स्कूल में पदस्थ स्टाफ को ही पता रहता है
👉दो हजार की आबादी वाला गांव आज दिन तक मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की अवस्थाओं को लेकर मौखिक रूप से कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन स्कूल में पदस्थ स्टाफ की राजनीतिक पकड़ अच्छी खासी होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी भी कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहे हैं।

हालांकि उक्त मामले में गोहद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने स्कूल में पदस्थ स्टाफ पर कार्रवाई करने की बात कही
👉ग्वालियर में मां बेटी की गला घोट कर हत्या
अब यहां पर सोचने वाली बात यह है कि अगर इसी प्रकार राजनीतिक संरक्षण के कारण स्कूल बंद रहा तो फिर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य का क्या होगा

