Sat. Sep 5th, 2026

भाजपा नेता की पहल पर रेलवे अधिकारियों ने कैलारस सबलगढ़ ट्रैक का किया निरीक्षण

श्रीमंत सिंधिया कलेक्टर अंकित अस्थाना मीडिया एवं रेलवे अधिकारियों का जताया आभार

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

कैलारस 03 जुलाई। भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला कैलारस सबलगढ़ में रेलवे ट्रैक निर्माण में गुणवत्ता एवं नागरिकों की जल भराव की समस्या , ट्रैक की मिट्टी धसकने , सर्विस रोड नाला निर्माण को लेकर रेल्वे के डी आर एम को शिकायत की थी आज उस पर कार्यवाही हेतु रेल्वे के डिप्टी चीफ इंजीनियर रेलवे कंस्ट्रक्शन ग्वालियर आकाश यादव एवं एसडीओ रेलवे अनिल शर्मा एवं निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र महाजन द्वारा नवीन स्टेशन कैलारस से जीन फील्ड सबलगढ़ तक संपूर्ण रेलवे ट्रैक का ट्रॉली में बैठकर निरीक्षण किया है।

एवं आकाश यादव ने स्पष्ट रूप से हम सभी से कहा है कि कैलारस में 4 किलोमीटर अर्थात नवीन रेलवे स्टेशन से डोंगरपुर पंचायत होते हुए संपूर्ण शहरी क्षेत्र होते हुए संपूर्ण ग्राम पंचायत आंतरी क्षेत्र में कवर्ड नाला/सर्विस रोड का निर्माण होगा।

इसी प्रकार सबलगढ़ में लगभग 3:30 किलोमीटर जीन फील्ड से गौड़ कॉलोनी के आगे तक भी यही निर्माण कार्य होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है एवं वर्षा काल के उपरांत कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उपरोक्त स्वीकृति के लिए श्रीमंत महाराज सिंधिया जी साहब का एवं केंद्रीय रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी का एवं जिला मुरैना के लोकप्रिय जिलाधीश श्री अंकित अस्थाना जी का एवं कैलारस के सभी पत्रकार भाइयों का एवं जिले के जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार भाइयों का एवं रेलवे के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है

यह भी पढ़ें:-

👉“कॉलेज चलो अभियान” के तहत छात्राओं को मिला उच्च शिक्षा का संदेश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *