Sat. Sep 5th, 2026

लहार SDM ने बीच रास्ते में अतिक्रमण कर बनाई गई कोठी को हटाया

लहार SDM ने बीच रास्ते में अतिक्रमण कर बनाई गई कोठी को हटाया

                      भान सिंह कुशवाह/लहार 

 लहार 14 सितंबर। भिण्ड जिले के लहार अनुभाग का प्रशासन शासकीय भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने के विषय में अति शक्त नजर आ रहा है। लहार विधानसभा क्षेत्र में कुछ दबंग अतिक्रमणकारियों के द्वारा राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण शासकीय कृषि भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था। लेकिन लहार के वर्तमान अनुविभागीय अधिकारी विजय सिंह यादव ने सभी के मंसूओं पर पानी फेर दिया। चाहे वह गोचर की भूमि हो या फिर शासकीय आम रास्ते पर अतिक्रमण किया गया हो। सभी को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जा रहा है।

 आपको बता दें कि लहार अनुभाग के ग्राम गिरवासे में कुछ दबंग अतिक्रमणकारियों के द्वारा गांव के आम रास्ते पर अतिक्रमण कर कोठी का निर्माण कर लिया गया था, जिसको दिनांक 14 सितंबर 24 को लहार अनुभागीय अधिकारी विजय सिंह यादव, तहसीलदार राजकुमार नागोरिया सहित हल्का पटवारी सुनील चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर शासकीय आम रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाई गई बोर, एवं कोठी को जेसीबी मशीन से जमी रोज कर दिया। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच नारायण सिंह कुशवाह, डॉ राजकुमार कुशवाह (पूर्व राज्य मंत्री) सोनू कुशवाह, सुख सिंह नेताजी, विराट, हरनाम, सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *