Mon. Mar 17th, 2025

सबका साथ सबका विकास कहने वाली भाजपा सरकार ने घोटा आमजन का गला:सुधांशू त्रिपाठी

 भिण्ड। केंद्र सरकार की नीतियों और महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में 25 नवंबर गुरुवार को जन-जागरण यात्रा निकाली गई।यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी मौजूद रहे।यह यात्रा आजी माता मंदिर परिसर से अड़ोखर होते हुए कमनपुरा,मदनपुरा, गोकुलपुरा, रोहरा मोड़ होते हुए अमायन तक गई। इस दौरान लोगो का जन जागरण यात्रा में खूब समर्थन मिला जगह-जगह आए हुए अतिथियों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। जन जागरण यात्रा में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद,प्रधानमंत्री इस्तीफा दो आदि नारे लगाए।लोगो को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई रोकने में विफल है,वह सिर्फ सरकारी संपत्तियों को बेचने में व्यस्त है।वही त्रिपाठी  ने कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू किया गया। इसके बाद से लगातार किसी न किसी वजह से महंगाई में वृद्धि हो रही है। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण की वजह से सभी व्यापार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।ऐसी विषम परिस्थिति में भी सरकार की अनुचित नीतियों की वजह से पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे आम जनता पर अतिरिक्त भार बढ़ गया है। इतना ही नहीं सरकार का खाद्य तेल के दाम पर भी कोई नियंत्रण नहीं है। हालत यह है कि आम व्यक्ति का जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो गया है।किसान कतार बद्ध होकर खाद के लिए भटक रहे हैं।इस प्रकार की स्थिति अन्नदाता के लिए कभी भी उत्पन्न नहीं हुई है। सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि तीन काले कानून लागू करने का विरोध करने वाले करीब 750 किसानों की मौत हो गई तब कहीं जाकर उत्तर प्रदेश के चुनाव देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन काले कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है सैकड़ों किसानों की मौत होने के बाद भाजपा सरकार को किसानों की आवाज सुनाई दी है।

 
भाजपा सरकार में विकाश की जगह बढ़ी गरीबी औऱ भुखमरी:मानसिंह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा कि मोदी सरकार बढ़ती मंहगाई के प्रति पूरी तरह से बेपरवाह है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण बढ़ती गरीबी,भुखमरी से लोगों की अजीविका संकट में है। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते रोजमर्रा की जरुरत के सामानों दाल, तेल, तिलहन, फलों व सब्जियों के दामों की आसमान छूती कीमतों से जीवन बेहाल है।कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, और गरीब विरोधी परिचलन के खिलाफ जन जागरण पोल खोल यात्रा के द्वारा इनकी नाकामियों को जनता तक पहुंचाएगी।
 केंद्र सरकार की विफलताओं का खामियाजा भुगत रही है आम जनता:हेमंत
इतना ही नहीं केंद्र सरकार की विफलता का खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है।वही पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसान और ग्रामीणों को जीवनयापन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।बाढ़ आपदा के समय में भाजपा के मंत्री विधायक किसानों का दर्द बांटने तक नहीं आए।किसानों की मदद करने की बजाय भाजपा के मंत्री ने उन्हें फटकार लगाने का काम किया।              
भाजपा ने की अमायन की जनता के साथ दोहरी राजनीति:राहुल भदौरिया
युवा नेता राहुल भदोरिया ने अमायन क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार क्षेत्र के लोगों को खाद की एक-एक बोरी के लिए सुबह 4:00 बजे से लाइन में लगकर इंतजार करने के बावजूद भी रात को खाली हाथ पुलिस की लाठी डंडे खाने के बाद लौटना पड़ा। जबकि भाजपा नेताओं के गुर्गों ने अपने चहेतों को दस दस खाद की बोरीया दिलवाई।वही कोरोना काल में अन्य राज्यों से नौकरी छोड़कर गृह गांव में रह रहे युवाओं को मनरेगा के तहत रोजगार तक नहीं मिल पा रहा है। ठेकेदारों के द्वारा मशीनों से काम कराया जा रहा है इसका दंस बेरोजगार युवा झेल रहे हैं।इस जन जागरण यात्रा को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से जन जागरण यात्रा के अमायन के प्रभारी वीरेंद्र यादव,सह प्रभारी रेखा भदोरिया ,सुरेश सिंह सिकरवार,दारा सिंह गुर्जर,सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,रणजीत सिंह गुर्जर,अमित पिंकी दातरे ,कप्तान सिंह सिकरवार,बृजेंद्र सिंह कल्लू,हरनारायण शर्मा,राजीव कौशिक,डॉ रणवीर यादव,सुभाष राठोर,दीपेंद्र फौजी,बलराम फौजी भारौली,समीर भदोरिया,रॉकी तोमर मौजूद रहे।कार्यक्रम का आभार व्यक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया।

यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *