Sat. Sep 5th, 2026

होटलो में परोसा जा रहा दूषित खाना, अनजाने लोग खा रहे धीमा जहर

होटलो में परोसा जा रहा दूषित खाना, अनजाने लोग खा रहे धीमा जहर

खाद्य विभाग ने बनाई दूरी,केवल त्योहारों पर सक्रिय रहता है खाद्य विभाग

                   अमित सिंह कुशवाह/ भिण्ड

भिण्ड 17 सितम्बर। शहर में संचालित होटलो में आमजन की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इतना ही नहीं दूषित खाना परोसकर उन्हें धीमा जहर खिलाया जा रहा है।जिससे लोगो की सेहत आएदिन खराब हो जाती है।इसके अलावा होटलो साफ सफाई के मानकों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।बता दें कि शहर में प्रसिद्ध माखन भोग होटल इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं।जहाँ पर सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है।आलम यह है कि होटल में रोड़ पर ही खाना बनाया जाता हैं जिससे सड़को पर उड़ने वाली धूल खाने में मिलकर लोगो की सेहत को खराब कर रही हैं।इसके अलावा खाना पकाने वाले भी किसी भी प्रकार की साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं।अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगो को किस प्रकार का खाना खिलाकर उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

लोग दूषित खाना खाने को मजबूर,खाद्य विभाग ने अपनी जिम्मेदारियों से मुंह फेरा

जिले में नामचीन होटलो में सुमार माखन भोग होटल में लोग दूषित खाना खाने को मजबूर हो रहे हैं।बहि खाद्य विभाग ने अपनी जिम्मेदारियां से मुंह फेर रखा है आलम यह है कि खाद्य विभाग केवल त्योहारों के समय ही सक्रिय रहता है एवं त्योहारों पर कार्यवाही के नाम पर अपनी महीनादरी जमाने के बाद विलुप्त हो जाता है जिसके कारण ही लोग मिलावटी चीज एवं दूषित खाना खाने को मजबूर हो रहे हैं।इसके अलावा शहर के अन्य होटलो ने भी इसी तरह रवैया अपनाया हुआ है।सोचने वाली बात यह है कि यह सभी होटल खाद्य विभाग कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं बाबजूद इसके खाद्य विभाग की टीम ने कभी भी इस ओर ध्यान केंद्रित नही किया जिससे कही न कही खाद्य विभाग की सक्रियता पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *