Sat. Sep 5th, 2026

अनीता गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी, जेल से रील बनाकर फरियादी जय गुप्ता को दे रहा है जान से मारने की धमकी

ग्वालियर 10 सितंबर 25। ग्वालियर आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी संजय देहलवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 10 सितंबर 2025 को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस के साथियों से चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी रोहित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि ग्वालियर शहर के प्रीतम विहार कॉलोनी में दिन दहाड़े दिनांक 29/07/ 2024 को दोपहर 3 बजे जब जय गुप्ता अपनी मां अनीता गुप्ता को डॉक्टर को दिखाकर वापस घर आ रहा था तभी उसके घर के सामने जय गुप्ता से चैन छीनने के उद्देश्य से जय गुप्ता पर गोली चलाई और गोली जय की मां अनीता गुप्ता को लग गई थी जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी उक्त हत्या का मुख्य आरोपी आकाश जादौन जो की 16/08/24 से जेल में बंद है दिनांक 5 सितंबर को जय गुप्ता के मित्र मनोज कुशवाह के द्वारा फोन आया कि आकाश तुम्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

और उसने एक रील शेयर की जब फरियादी जय गुप्ता ने लिंक पर जाकर देखा तो sabalgarh_naresh के नाम से akash singh की इंस्टाग्राम आईडी से अनीता गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोपी आकाश जादौन हाथ मैं हथकड़ी पहन कर ” बच न सकेगा सिक्योरिटी में रहकर, याद राखियोरे तने मारूंगा कह कर ” के गाना लगाकर जल्द आएंगे लिखकर इंस्टाग्राम पर आई.डी. पर डाला गया है फरियादी जय गुप्ता को पुलिस की सिक्योरिटी मिली हुई है जिसमें एक कॉस्टेबल उनके साथ रहता है और उसकी रील के शब्द भी यही हैं कि बच न सकेगा सिक्योरिटी में रहकर, याद राखियोरे तने मारूंगा कह कर ” 

उक्त रील देखने से जय गुप्ता को पूर्ण आशंका है कि आरोपी आकाश जादौन आदतन अपराधी है उस पर पहले से ही 22 मुकदमे हैं वह उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है उसके परिवार के साथ कोई भी घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी आकाश जादौन की होगी। इस संबंध में फरियादी जय गुप्ता ने जब पुलिस थाना माधवगंज में शिकायत करने के लिए गया तो पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया तब उन्होंने ग्वालियर एसपी और आईजी को ईमेल के माध्यम से शिकायत की तब अगले दिन पुलिस थाना माधवगंज में पुनः शिकायत की तो वह शिकायत की प्राप्ति दे दी गई और उसे शिकायत पर आज दिनांक FIR नहीं हुई है।

👉गांवों में शिक्षा पर ताला : नंदरोली प्राथमिक विद्यालय महीनों से बंद, बच्चों का भविष्य अंधकारमय

आगे उक्त प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री मोहन यादव को आड़े हाथों लेते हुए रोहित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से गृह विभाग संभल नहीं रहा है ग्वालियर क्राइम सिटी बन गई यह बहुत ही गंभीर विषय है की जब आरोपी 16 अगस्त 2024 से जेल में है तो वह इंस्टाग्राम कैसे चला रहा है ???

कुछ प्रश्न:-

1-उसके हाथों में हड़कड़ी है वो पुलिस सुरक्षा में होने के बाद कैसे वीडियो रिकॉर्ड कर करवा रहा है ?
2-पुलिस सुरक्षा में होने के बाद भी कैसे खुलेआम धमकी भरा गाना लगाकर वीडियो अपलोड कर रहा है ?
3-पुलिस की सुरक्षा में क्यों चूक हो रही है ?
4-ये सब जेल में बंद कैदी कर रहा है तो मुख्यमंत्री जी जेल में क्या हो रहा है ?

ऐसे में जब आम आदमी थाने पर शिकायत करने जा रहा है जिसको खुलेआम धमकी दी जा रही है और उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा के इशारे पर उनके कार्यकर्ता की तत्काल FIR आम आदमी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध लिखी का जा रही है

एक जिले में दो कानून नहीं चलेंगे:-

आम आदमी पार्टी इस प्रेस वार्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव जोकि गृह मंत्री भी है उनसे एवं ग्वालियर आईजी व पुलिस अधीक्षक से मांग करती है कि फरियादी जय गुप्ता के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए एवं जेल सुरक्षा में हुई चूक पर दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जावे यदि ऐसा नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी को आंदोलन हेतु मजबूर होना पड़ेगा।

👉बाबा साहब की मूर्ति का विरोध करने वालों ने बिना अनुमति सरकारी पार्क में किया बी एन राव की मूर्ति का भूमि पूजन:- एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया

प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव अमित शर्मा, कुलदीप बाथम, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल गौर, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु चौहान,अमिता खंडेलवाल,मोहन पाल, यशवंत पटवारी,शैलेंद्र भदौरिया,विक्रम लोधी,महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा तोमर, जिला सचिव त्रिलोचन सिंह,आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-

👉बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर चली गोलियां, पुलिस ने दोनों हमलावरों को किया 16 घंटे में गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *