Sat. Apr 18th, 2026

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एट्रोसिटी के तहत शिकायत, बारामती कोर्ट का फिर से जांच का आदेश

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एट्रोसिटी के तहत शिकायत,

मुंबई:– बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बारामती पुलिस की जांच का सामना करना पड़ेगा जिसके बाद से अभिनेत्री की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एट्रोसिटी के तहत शिकायत,
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एट्रोसिटी के तहत शिकायत,

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एक इंटरव्यू में उनके बयान को लेकर एट्रोसिटी के तहत शिकायत दर्ज की गई थी. बारामती जिला सत्र न्यायालय ने इस मामले में शहर पुलिस को फिर से जांच करने का आदेश दिया है

खबर के अनुसार विश्वास उद्धव लालबिगे द्वारा एड. हेमचंद्र मोरे के माध्यम से बारामती जिला सत्र न्यायालय में एट्रोसिटी एक्ट के तहत परिवाद दायर किया गया था

इसके बाद ये आदेश दिए गए हैं। इस मामले को लेकर हेमचंद्र मोरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. जिसके अनुसार लालबीगे एड. मोरे के माध्यम से बारामती जिला सत्र न्यायालय में एट्रोसिटी एक्ट के तहत परिवाद दायर किया था.

इस मामले में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश ने बारामती शहर पुलिस को सीआरपीसी की धारा 202 के तहत जांच करने का आदेश दिया है।

हालांकि, बारामती शहर पुलिस ने 202 के तहत दायर एक रिपोर्ट में कहा है कि सोनाक्षी ने उस साक्षात्कार में एक विशिष्ट जाति का उल्लेख किया था,

लेकिन ऐसा नहीं लगा कि उसने कोई अपराध किया है। इसके बाद वकील मोरे ने पुलिस की जांच पर ही संदेह जताया। उन्होंने अदालत के संज्ञान में लाया कि पुलिस ने सोनाक्षी का जवाब लिए बिना ही अदालत में रिपोर्ट पेश कर दी और जांच पर सवाल उठाए।

मोरे के मुताबिक, पुलिस खुद आरोपी के लिए जज और वकील की भूमिका निभा रही है और कह रही है कि कोई अपराध नहीं हुआ है

इसलिए उन्होंने जांच पर संदेह जताया। बारामती जिला एवं सत्र न्यायालय के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश जे.पी. दरेकर ने मामले को स्वीकार कर लिया

और पुलिस को मामले की फिर से जांच करने का आदेश दिया। बारामती शहर पुलिस को सीआरपीसी की धारा 202 के तहत फिर से जांच करने और 31 मई, 2023 को या उससे पहले अदालत में इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *