लखनऊ। हमारे देश की राजनीति भी कमाल है यहाँ कुछ नेता लोग कुछ ही पलों में अपना रंग बदल लेते हैं यह तो सिर्फ हमारे भारत देश में ही देखा जा सकता है।
ताजा वाक्या है लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई डकैती का…… ख़बर आई कि लॉकर को तोड़कर लाखों का माल लूट लिया गया
👉मीट पार्टी के लिये बकरी चुराने गए थे हत्यारे, चरवाहा जाग गया तो कर दी हत्या
जैसे ही यह ख़बर आई…. विपक्ष के नेताओं को लगी तो वह लोग tweet पर tweet करने लगे… हाय.. हाय उत्तरप्रदेश सरकार की न्याय व्यवस्था ख़राब हो गई… हाय यह क्या राम राज्य है… अलाना फलाना कहने लगे।
जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने जांच की तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी और एनकाउंटर में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। जिन लोगों का एनकाउंटर किया गया वह लोग बिहार से थे एवं एक ख़ास जाति वर्ग के थे।
👉साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता के लिए पुलिस का एक और अभिनव प्रयास
अब वही नेता लोग हल्ला मचा रहे हैं कि हाय उत्तरप्रदेश की सरकार…. अपराधियों को मार दिया…. ख़ास जाति के पिछड़े अगड़े लोगों को मार दिया. अब ये लोग पुलिस वालों, अफसरों, DM से लेकर मुख्यमंत्री की जाति का गणित लगा कर यह साबित करने में लगे हैं कि उत्तरप्रदेश में एक गरीब पिछड़े लुटेरे को जीने का अधिकार नहीं है।
👉पुलिस की सक्रियता से फरियादी का पकड़ा गया काला झूठ
बड़ी बात नहीं है… ये नेता लोग इन लुटेरों के घर जा कर उनके परिवारों को कुछ सहायता राशि भी दे आएं।
ऐसे ही तो यह लोग चोर लुटेरों डकैतो को प्रोत्साहन देते हैं….. कि तुम अपराध करो, माल का एक हिस्सा हमें दो……. तुम्हारे जाने के बाद हम पाल लेंगे तुम्हारे परिवार को
यह भी पढ़ें:-
👉भू माफियाओं के हौसले बुलंद, करोड़ों की शासकीय भूमि को नोटरी कर बेच दी
👉कोंग्रेस पार्टी ने सौपा ज्ञापन,बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

