कैलारस में तहसीलदार के रूप में भारतेन्दु सिद्दार्थ गौतम ने संभाला कार्यभार
वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
कैलारस। मुरैना। लोकेश जांगिड़ (कलेक्टर) द्वारा जिले में राजस्व विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में भारतेन्दु सिद्धार्थ गौतम को अम्बाह तहसील से स्थानांतरित कर कैलारस में तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है।
निर्देशानुसार श्री गौतम ने आज कैलारस तहसील पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। और कार्यालय पहुंचकर राजस्व स्टाफ से परिचय किया उल्लेखनीय है कि श्री नरेश शर्मा को कैलारस से अंबाह तहसीलदार बनाया गया है और अंबाह तहसीलदार भारतेन्दु सिद्धार्थ गौतम को कैलारस तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया है , जहां उनकी कार्यप्रणाली, जनसंपर्क एवं प्रशासनिक दक्षता की व्यापक उम्मीद जताई जा रही है।
तहसीलदार श्री गौतम के पदस्थ होने से क्षेत्र में राजस्व कार्यों में तेजी, पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय कर्मचारियों, किसानों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र के विकास एवं प्रशासनिक मजबूती में मिलेगा।

