वीरेंद्र कुमार/ मुरैना ब्यूरो
मुरैना 11 सितंबर। तहसील कैलारस क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रो के राजस्व सम्बंधित विविध समस्याओ के निराकरण के लिए तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा विशेष संवाद कार्यक्रम दिनांक 12.09.25 को सुबह 11 बजे रखा गया है!तहसील कैलारस क्षेत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए भूमि की आवश्यकता होती है!जिसके समुचित निराकरण के लिए इस संवाद कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया है!ग्रामीण क्षेत्रो में शमशान के लिए भूमि आरक्षित करवाने, ग्रामीण क्षेत्रो से जल निकासी, आँगनवाड़ी, स्कूल, पंचायत भवन आदि के लिए भूमि उपलब्ध करवाने, अतिक्रमण, मंदिर जीर्णोद्धार जैसी समस्याओ के लिए
👉पत्नी द्वारा प्रताड़ित पति ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं तहसील के सभी सरपंच, जनपद सदस्य, जिला सदस्य और सचिवों के बीच स्वयं उपस्थित रहेंगे जिससे एक ही प्रांगण में सभी की समस्याओ का हल किया जा सके!इस संवाद कार्यक्रम में जनपद पंचायत कैलारस के सभी जनप्रतिनिधि और मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी तहसीलदार कैलारस के साथ उपस्थित रहेंगे!साथ ही क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को भी इस संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है!इस संवाद कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र में खाद की किसानो को उपलब्धता एवं वस्तुस्थिति से भी सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जायेगा!

