Sat. Sep 5th, 2026

काजी साहब ने की घोषणा – रंगरेज समाज की आवाम में जो बैंड, बाजे एवं डीजे बजाएगा उसका निकाह नहीं पढ़ाऊंगा

मुरैना शहर के अध्यक्ष जनाब शहजाद खान (रायकेसिकोदा वाले) को निर्विरोध चुना गया 

                        वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 10 सितंबर। मुरैना शहर में 7 सितंबर 20 25 को रंगरेज समाज की एक महापंचायत स्थान गुप्ता बैंक्वेट्स हॉल मुरैना मैं समय दोपहर 10:00 बजे से आयोजित की गई जिसमें कुरान शरीफ की आयतों एवं हदीस के बयानों से मुफ्ती सिराज द्वारा महा पंचायत के कार्यक्रम का आगाज हुआ एवं महापंचायत की अध्यक्षता समाजसेवी जनाब अलाउद्दीन खान (सागौरिया के पुरा वाले)द्वारा की गई एवं कार्यक्रम मुख्य रूप से शिरकत करने वालों में प्रमुख रूप से मुफ्ती सिराज मुरार, अब्दुल करीम सब्बाग कोटा राजस्थान, शहर काजी अशरफअली मुरैना , शहर काजी लटेरी मोअती अल अयूब अली खान नदवी, मुफ्ती मौलाना इख्तियार ओवैसी मिस्बाही ,शाही इमाम लटेरी सिटी यानी निजाम साहब साकीबी ,मुफ्ती हैदर खान साहब नारवी, मौलवी सैयद अहमद साहब क़ासमी, शमीम अहमद साहब रंगरेज सब इंस्पेक्टर आगरा, नाती कमालुद्दीन साहब क़ासमी आदि अनेक उलेमा इकराम विशेष रूप से उपस्थित रहे इन सभी का माल्यार्पण कर आवाम की ओर से इस्तकबाल किया गया सभी उलेमा इकरामो ने रंगरेज समाज में फैली कुप्रथाओं के बारे में एक-एक से विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इन कुप्रथाओं का इस्लाम में कोई स्थान नहीं है

तथा दीनी एवं दुनिया की तालीम बच्चों को दिलाने पर विशेष जोर दिया तथा कुरान शरीफ एवं हदीसो का हवाला देते हुए अवाम को तकरीर के माध्यम से तफसील से समझाया मंच के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों एवं स्थानो से आए वक्ताओं द्वारा 11 (मौजूओ) बिंदुओं पर चर्चा की गई तत्पश्चात इन कुरीतियों एवं कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए मुरैना शहर की एक अस्थाई रंगरेज समाज की कार्य समिति गठित करने का निर्णय लिया गया जिसका कार्यकाल एक वर्ष होगा और सर्वप्रथम मुफ्ती, मौलवी, हाफिज ,आलिम , उलेमाओं, कारी ,काजी,समाज के बुजुर्ग, हाजी, बुद्धिजीवी, युवा,समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, पेशइमाम, जनप्रतिनिधि, मुल्लाजी,अनुभबी, और समाज को मार्गदर्शन देने वाले, समाज के प्रतिष्ठित बुजुर्गों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कमेटी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें जिसमें मुरैना शहर सहित आसपास के ग्रामीण जनों के सहयोग से सर्वप्रथम अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें आम सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया

जिसमें मुरैना शहर के अध्यक्ष के पद पर जनाब शहजाद खान (रायकेशिकोदा) वाले को निर्विरोध चुना गया जिसे समाज के सभी लोगों ने स्वीकार किया और आवाम की ओर से साफा बांधकर माल्यार्पण कर इस्तकबाल किया गया किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर काज़ी अशरफअली ने कहा कि रंगरेज समाज में जो भी बैंड बाजा ,डीजे बजाएगा उसका मैं निकाह नहीं पढ़ाऊंगा तथा हमेशा रंगरेज समाज की समिति के साथ हमेशा रहूंगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अलाउद्दीन खान ने शिक्षा को समाज के लिए अधिक उपयोगी बताते हुए शिक्षा से ही होगा समाज का सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा पर अधिक बल दिया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सर्वप्रथम आबिद खान सर एवं अफजल खान सर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम के पश्चात सभी समाज के भाइयों द्वारा समस्त जिले के हाजियों एवं नवनिर्वाचित अध्यक्षों जिसमें श्योपुर से अतीक मोहम्मद वकील, विजयपुर से जलालुद्दीन खान,मानपुर से महबूब खान, वीरपुर से रफीक खान, टेंटरा से आबिद खान , सबलगढ़ से हबीब खान, बानमोर से जान मोहम्मद खान, धौलपुर राजस्थान से राजू खान, जबरोल से अख्तर अली खान कैलारस से मुशीर अहमद उर्फ मुंशी खान( नगावनी),जौरा से कल्लू खान सरपंच( धमकन वाले)आदि मुरैना शहर के निर्विरोध चुने गए

अध्यक्ष शहजाद खान रायके शिकोदा वाले ने आवाम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं समाज के साथ हर दुख दर्द में खड़ा रहूंगा तथा समाज का तन मन धन से पूर्ण सहयोग प्रदान करूंगा एवं समाज में फैली कुप्रथाओं एवं कुरीतियों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा तथा 14 बिंदुओं को समाज में पालन कराने का पूरा प्रयास करूंगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवपुरी, बैराड़,खटका,पोहरी, भटनाबर, गोदरी,श्योपुर, मानपुर, वीरपुर,टेंटरा,विजयपुर, इकलौद, गोहटा , बिचपरी, बामसोली, रामपुर, सबलगढ़, जाबरोल, कटघर,नगामनी , कटटोली, सुजर्मा ,इटोरा, कैलारस , अहरौली, टुंडला , जोरा, सुमावली गुघश, धमकन, ककरधा, इमलिया, बावड़ी, बामोर नूराबाद, धनेला, निरावली, मोतीझील,मुरैना, अंबाह, खरियाहार ,बानमोर, ग्वालियर, मुरार, बामसोली, इकलोद,धौलपुर बाड़ी, जगनेर , आगई , आदि स्थानो के समाज की आवाम विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को संबोधित किया बैठक में सभी के सम्मान में सभी को चाय एवं जलपान की व्यवस्था की गई अध्यक्ष द्वारा आगामी दिनों में सभी रंगरेज समाज की आमसहमति से कार्यसमिति के पदाधिकारियो का विधिवत रूप से विस्तार करने की घोषणा की गई कार्यक्रम स्थल पर सभी मेहमानों का इस्तकबाल युवा वॉलिंटियरो की टीम द्वारा माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम में इन सभी का विशेष सहयोग रहा इनके कार्यों की सराहना की गई महापंचायत में आवाम की ओर से प्रश्न किए गए उन सभी प्रश्नों का जवाब मुफ्ती सिराज एवं अफजल सर द्वारा सभी प्रश्नों का उत्तर दिया गया तथा सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया महापंचायत में जो निर्णय लिए गए हैं उनके विरुद्ध कार्य यदि कोई भी समाज का व्यक्ति करेगा तो उसका समाज से बहिष्कार किया जाएगा भी सभी को बताया गया तथा मुरैना की महापंचायत में अन्य चार बिंदुओं को पास कराया गया जो इस प्रकार हैं 1- मुरैना शहर में दहेज पैक करके दिया जाएगा खुला नहीं दिया जाएगा दुकान नहीं लगाई जाएगी ,2- जो बेटिया का कम उम्र में बेबा हो चुकी है उनका पुनः विवाह करने का निर्णय मुरैना द्वारा लिया गया,3- जो विवादित मामले हैं लड़का एवं लड़कियां घर पर बैठे हैं या दो परिवारों के बीच में विवादित मामले हैं उनका निराकरण किया जावेगा ,4- सम्मिलित खाना बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया है मुरैना के लोगों ने पास किया है यदि दो शादी वाले परिवार मिलकर सम्मिलित खाना करते हैं तो उसको बुरा न समझा जाए उसकी बुराई ना करें उसकी तारीफ करे सभी उपस्थित आवाम के प्रति रंगरेज समाज मुरैना की ओर से समाजसेवी जनाब अलाउद्दीन खान (सागौररिया के पुरा वाले) द्वारा आभार एवं शुक्रिया व्यक्त किया गया इस अवसर पर समस्त रंगरेज समाज मुरैना की आवाम की ओर से सभी आवाम के सम्मान में दावत (खाने) का इंतजाम किया गया इस महापंचायत में मेट्रो पैथोलॉजी लैब एड़ी खान ( बंटी खान अध्यक्ष ग्वालियर) के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया कार्यक्रम के अंत में मुफ्ती एवं उलमाओं द्वारा महा पंचायत को सफल बनाने एवं देश में अमन चैन कायम रहने एवं हमारा देश हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे की दुआ की गई जिसमें समस्त आवाम उपस्थिति रही और सभी ने दुआ की

यह भी पढ़ें:-

 

👉पत्नी द्वारा प्रताड़ित पति ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *