ग्राम पीपरी में तेज बारिश के चलते कच्चा मकान हुआ धराशाही
मकान के मलबे में दवा 60 बर्ष का वृद्ध

मामला लहार अनुभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत अधियारी के ग्राम पीपरी का है । जहा रात में हुई 20 घंटे की मूसलाधार बारिश के चलते हरकिशन पाल पत्नी शारदा पाल उम्र 55 साल का कच्चा मकान बारिश के चलते अल्प सुबह धराशाई हो गया है ।हरकिशन पाल 60 वर्षीय मालवे में दब गए हैं। जिनको गहरी चोट आई है ।साथ ही मालवे में ही घर गृहस्ती का सामान समूचे रूप से नष्ट हो गया है। समाजसेवियों द्वारा तहसीलदार को अवगत कराया गया। तहसीलदार ने डॉक्टर सोनू शर्मा को जानकारी दी। मौके पर दबोह मेडिकल ऑफिसर डाक्टर सोनू शर्मा ग्राम पीपरी में पहुंचे और उन्होंने घायल का उपचार किया ।डॉक्टर की मानो तो बताया गया कि हरकिशुन पाल को गहरी चोट आई है। फिलहाल बाहर जाने की जरूरत नहीं है हरकिशुन पाल ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है यह बताना मुनासिब होगा कि ग्राम पीपरी में तीन दिन पहले हुई बारिश के चलते पानी भर गया था। जिसकी शिकायत लगातार प्रशासन से की जा रही थी ।परंतु प्रशासन की अनदेखी के चलते समय पर गांव के पानी की जल निकासी नहीं कराई गई। जिसके चलते आज एक 60 वर्षीय व्यक्ति हरकिशन पाल कच्चे मकान गिरने की चपेट में आ गए हैं।यहां लोगों की माने तो जल निकासी के लिए जो नाला बनाया गया है उस नाले में लोगों ने गिट्टी बजरी डालकर अवरोध कर दिया है जिससे जल निकासी समय पर नहीं हो पाती है दो दिन पूर्व “पत्रिका ब्रेकिंग” न्यूज़ पर ग्राम पीपरी के स्कूल में भरा पानी व मंदिर में भरा पानी की खबर भी प्रमुखता से दिखाई गई थी ।उसके बावजूद आज एक कच्चा मकान धराशाई हुआ है साथ ही और भी कच्चे मकान में शर्द पहुंच चुकी है देखना होगा शासन प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को क्या राहत सहायता प्रदान की जाती है

