Sat. Apr 18th, 2026

ग्वालियर कमिश्नर के निर्देश पर डेंगू रोकथाम एवं लार्वा सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाई वार्डवार टीमें

ग्वालियर कमिश्नर के निर्देश पर डेंगू रोकथाम एवं लार्वा सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाई वार्डवार टीमें

ग्वालियर -सभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री जी के निर्देश पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ.सचिन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के शहरी क्षेत्र में वार्डवार टीमों का गठन किया गया यह टीम शहर के 66 वार्डों में जाकर के आमजन को जागरूकता के साथ लार्वा सर्वे की कार्यवाही करेगी एवं नगर निगम व स्वास्थ्य के कर्मचारियों द्वारा जिनके घर लार्वा मिलेगा उनसे चालान की कार्यवाही कर राशि भी वसूलेंगे,

उक्त दलों में स्वास्थ्य विभाग ,नगर निगम आदि के कर्मचारियों को रखा गया है साथ ही रिपोर्टिग के लिए भी कर्मचारियों की दल में ड्यूटी रहेगी, इसकी मॉनीटरिंग के लिए संबंधित वार्ड के चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन टीमों के कार्य का निरीक्षण करेंगे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *