CMHO ने कराया सामु.स्वा.केन्द्र DD नगर व पिन्टो पार्क का औचक निरीक्षण, 2 अनुपस्थित मिले
जिला क्षय अधिकारी और जिला मीडिया अधिकारी ने किया निरीक्षण

ग्वालियर 09 सितंबर। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाओ के बेहतर संचालन एवं व्यवस्थाओं में सुधार हेतु सोमवार को जिला क्षय अधिकारी डॉ.विजय पाठक एवं टीकाकरण अधिकारी एवं जिला मीडिया अधिकारी आई.पी.निवारिया को सामु.स्वा.केन्द्र दीनदयाल नगर के निरीक्षण हेतु निर्देश दिए उक्त आदेश के पालन में दोनों अधिकारी सामु.स्वा.केन्द्र दीनदयाल नगर सुबह 9:10 पर पहुंचे , दोनों अधिकारियों को अस्पताल के निरीक्षण में प्रसव कम होना पाया जिन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए साथ बीएमडब्ल्यू का पालन नियमानुसार करने के निर्देश दिए, दोनों अधिकारियों ने स्टाफ की जानकारी ली किसकी कहां पोस्टिंग है और कौन कहां काम कर रहा है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मनोज राजौरिया ने को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिन्हें नोटिस की कार्यवाही की जा रही है।
वहीं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंटो पार्क का निरीक्षण किया जहां व्यवस्थाएं ठीक मिली।

