Sat. Apr 18th, 2026

डॉ.अमित यादव ने MBBS की परीक्षा उत्तीर्ण कर की डिग्री प्राप्त,मित्रो व परिवारजनों ने दी बधाई

ग्वालियर 31 जुलाई।सच्ची लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को निर्धारित किया जाए तो किसी भी इंसान को लक्ष्य पाना असंभव नहीं है, बशर्ते लक्ष्य पाने की प्रबल इच्छा होने के साथ-साथ दृढ़ निश्चय भी होना जरूरी है। ऐसा ही करके दिखाया डॉ अमित यादव ने डॉ यादव की बचपन से ही इच्छा डॉक्टर बन के जन सेवा करने की थी और उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य ही बना लिया था ,जो उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल करके परिवार सहित समाज का नाम रोशन किया आपको बता दें कि जिला दतिया के सेवड़ा कस्बा के अनूप गंज मोहल्ला निवासी डॉ.अमित यादव ने शासकीय मेडिकल कॉलेज ग्वालियर से MBBS फाइनल ईयर की परीक्षा उत्तीर्ण कर MBBS की डिग्री प्राप्त कर ली है।यहां बता दें कि डॉ.अमित यादव मूलतः भिण्ड जिले के दबोह क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी अंगद सिंह यादव(रिटायर्ड फौजी)के पुत्र हैं व पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह यादव के भतीजे है। उनके पिता जी अब फौज से रिटायर्ड होने के बाद घर पर ही खेती बाड़ी करते हैं।डॉ.अमित यादव की बचपन से ही पढ़ने के रुचि रही है है और हमेसा उनके परिवार वालो ने भी उनका हर समय पर साथ भी दिया।डॉ.अमित यादव को ऊंचाइयों पर बढ़ता देख उनके परिवारजनो समेत मित्रो व समाज के लोगो ने उन्हें बधाई प्रेषित की हैं।साथ ही धर्मेंद्र यादव गजराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर पैथोलॉजी विभाग ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।डॉ.अमित यादव की इस तरक्की पर उनके पिता ने कहा कि मैंने वर्षो फौज में रहकर देश की सेवा की और मेरे बेटे ने मेरा नाम रोशन कर मुझे और भी गौरवान्वित महसूस कराया है।अमित को बधाई देने वालो में निशांत यादव,अनुराग, प्रदुम यादव, हेमंत प्रजापति, बिट्टू काजी,हेमंत,यादव,मोनू,गुड्डू,शिया,श्यामू कौरव आदि नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *