Sat. Apr 18th, 2026

ब्रिलिएंट स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल में अंकुर पौधारोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल

ग्वालियर 31 जुलाई। ब्रिलिएंट स्टार हायर सेकेंडरी स्कूल बहोड़ापुर ग्वालियर में अंकुर पौधारोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल को आगे बढ़ाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार, जिला नोडल अधिकारी श्री आई ए जैदी जी के मार्गदर्शन में , विद्यालय परिसर में संकुल प्राचार्य श्री अशोक दीक्षित, विद्यालय के डायरेक्टर श्री रणवीर सिंह परिहार, संचालिका श्रीमती शकुंतला सिंह परिहार, प्राचार्य श्री जितेन्द्र सिंह तोमर, सभी शिक्षकों एवं सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर के अंदर लगभग दो सौ पौधों का पौधारोपण किया गया, साथ ही सभी बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम को विद्यालय परिसर में ही ग्रीन डे के रूप में मनाया गया, सभी बच्चों ने अतिथियों को पौधे भेंट करके विद्यालय में पर्यावरण के प्रति इस पौधारोपण अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *